रीवा फिर शर्मसार: जंगल में मासूमों से 7 दरिंदों ने किया कुकृत्य फिर वीडियो भी कर दिया वायरल

रीवा फिर शर्मसार हुआ है। मैहर की घटना को अभी कुछ दिन भी नहीं बीते थे कि फिर एक घटना ने महिलाओं और मासूमों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही की है। जंगल में 7 युवकों ने दो मासूमों के साथ कुकृत्य किया। इसके बाद उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। डर के मारे लड़कियों ने थाने में शिकायत नहीं की। जब वीडियो वायरल हुआ तो इस हैवानियत का खुलासा हुआ। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है। 2 की तलाश जारी है।

रीवा फिर शर्मसार: जंगल में मासूमों से 7 दरिंदों ने किया कुकृत्य फिर वीडियो भी कर दिया वायरल
file photo

हनुमना थाना अंतर्गत पिपराही चौकी का मामला
रीवा। मिली जानकारी के अनुसार घटना कुछ दिन पुरानी है। दो किशोरियां जंगल में लकडिय़ां बिनने गईं थी। वहीं जंगल में 7 युवकों ने किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। उनका वीडियो भी बना लिया। वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने इसे सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया। सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद ही युवकों की हैवानियत का खुलासा हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए । पूरे महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने वीडियो की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 7 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर घटना में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की से पूछताछ की जा रही है।  इस कार्रवाई में हनुमना थाना के उपनिरीक्षक चेतन मर्सकोले, प्रज्ञा पटेल, आर अपन सोलंकी, नितिन शुक्ला, शिव दुबे, दिवाकर सिंह, शुभम दुबे, विकास सिंह, कन्हैया सिंह, रितुराज सिंह, बृजेश अहिरवार, धीरेन्द्र द्विवेदी, अल्का सिंह शामिल रहे।
दो आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस
मामला संज्ञान में आने के बाद अब पुलिस एक्टिव हो गई है। दो आरोपी अभी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस जुट गई है। कई टीमें बनाई गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। तीन दिन बाद मुख्यमंत्री रीवा पहुंच रहे हैं। ऐसे में इस घटना ने विपक्षियों को मौका दे दिया है। हाल में मैहर में एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। अब रीवा में भी कांड हो गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
किशोरियों से दुष्कर्म और वीडियो वायरल होने की घटना ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। इस घटना ने पुलिसिया सिस्टम और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना करीब 25 दिन पुरानी है और पुलिस के संज्ञान में मामला 6 अगस्त 2023 को तब आया जब सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुआ। पीडि़ता और परिजनों के लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने एक्शन लिया। हनुमना पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 342, 376 डीए, 376 (3), 506 व 5/6 पाक्सो एक्ट एवं 66 ई, 67 एवं 67(ए) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। अपराध पंजीबद्ध करने के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार भी कर लिया है। 2 आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।