रीवा की बेटी का कमाल, कलेक्ट्रेट में बना दी इतनी बड़ी रंगोली कि बनने वाला है रिकार्ड

रीवा की बेटी ने फिर कमाल किया है। एक और रिकार्ड बनाने की तैयार है। इस मर्तबा लोगों को वोटिंग के लिए जागरुक करने सबसे बड़ी रंगोली बनाई है। यह रंगोली कलेक्ट्रेट परिसर में तैयार की गई है। इसमें जिला प्रशासन ने बिटिया का पूरा सहयोग किया है। इंडिया और एशिया रिकार्ड के लिए आवेदन कर दिया गया है।

रीवा की बेटी का कमाल, कलेक्ट्रेट में बना दी इतनी बड़ी रंगोली कि बनने वाला है रिकार्ड

रीवा। आप को शायद विभूमि मिश्रा का नाम याद ही होगा। यह वही विभूति हैं जिसने सैनिटरी पैड वा दवाइयों के माध्यम से एशिया की सबसे बड़ी मेडिसिनल पोट्र्रेट बनाई थी और रीवा का नाम रोशन किया था। इस पोट्रेट के बाद फिर उन्होंने एक और बड़ा काम किया है। इस बार रिकॉर्ड की थीम सत प्रतिशत मतदान को लेकर है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल के नेतृत्व तथा अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ संजय सोनवडे ,प्रशिक्षु आईएएस सोनाली दवे के मार्गदर्शन में 70 बाई 45 वर्ग फीट में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रंगोली बनाई है। जो निश्चित तौर पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को आकर्षित करेगी। अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह की माने तो मतदान के प्रति सभी लोगों को जागरूक करने के लिए कलेक्टर कार्यालय के बगीचे में बनाई जा रही यह सबसे बड़ी रंगोली जहां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। वहीं नव मतदाता के लिए यह सेल्फी प्वाइंट भी हो सकता है। रंगोली निर्माण में प्रदेश के नामचीन सिद्धार्थ त्रिपाठी की विशेष भूमिका है।
8 घंटे में तैयार की रंगोली
विभूमि मिश्रा ने इस रंगोली को तैयार करने में जीतोड़ मेहनत की। इसके निर्माण में करीब 8 घंटे का समय लगा। इस रंगोली को मतदाताओं को जागरुक करने के लिए सेल्फी प्वाइंट के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। यहां आने वाले युवा इस रंगोली को देखकर मतदान के लिए प्रेरित होंगे। यह रंगोली सभी का ध्यान अभी से आकर्षित करने लगी है। इंडिया और एशिया रिकार्ड के लिए विभूमि ने आवेदन कर दिया हे।