बुजुर्ग महिला के खाते से गायब हो गए 1.51 करोड़

जीवन भर की पूंजी बुजुर्ग महिला के खाते से गायब हो गई। 1 करोड़ 51 लाख की ठगी हो गई। बुजुर्ग महिला अब गायब राशि को वापस पाने के लिए पुलिस थाना के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी मदद कोई नहीं कर रहा है। थक हारकर बुजुर्ग महिला ने बैंक के सामने धरने पर बैठने का निर्णय लिया है।

बुजुर्ग महिला के खाते से गायब हो गए 1.51 करोड़

सतना। बैंक में बड़ी रकम रखना भी मुश्किल है। ठगों की नजर भी यहां जमी रहती है। बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों की मदद से ऐसे लोगों की जानकारी निकालते हैं और फिर उन्हें शिकार बना लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सतना जिला का सामने आया है। 91 वर्ष की गायत्री देवी श्रीवास्तव पति कौशल प्रसाद श्रीवास्तव निवासाी घूरडांग मेनरोड सतना के खाते से भी 1 करोड़ 51 लाख गायब हो गए। उन्होंने इसकी शिकायत सभी से की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। अब थकहार कर वह धरने पर बैठने जा रही है। इसकी जानकारी एसडीएम सतना को दी हैं। उन्होंने भूख हड़ताल की अनुमति मांगी है।
यह है कि मामला
91 वर्षीय गायत्री देवी ने बताया है कि उनके पति राजस्व विभाग में तहसीलदार थे। पद से रिटायर हो चुके हैं। उनके निधन के बाद पति की जमा पूंजी उनके नाम हो गई। यही राशि उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से इंडिय बैंक इवनिंग शाखरीवा रोड सतना में जमा करके रखा हुआ था। इस राशि पर संजय पयासी नाम के व्यक्ति ने हेरफेर कर दिया। संजय पयासी नाम के व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला का अनुचित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कर चेक बुक जारी करवा ली। उनके खाते से उसी चेकबुक की मदद से 1 करोड़ 51  लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसकी जानकारी भी बुजुर्ग महिला को नहीं हुई। बैंक से किसी तरह का फोन पर मैसेज भी नहीं आया। उन्होंने शिकायत में बताया है कि 14 महीने से उन्होंने बैंक से किसी तरह का लेनदेन भी नहीं किया।  संजय पयासी को नामिनी भी नहीं बनाया है। बुजुर्ग और अकेली होने के कारण वह बिलासपुर में अपने बच्चों के साथ रहने लगी है। बैंक से संपर्क करने पर इस बात की जानकारी हुई। उन्होंने इसकी शिकायत भी कोलगवां थाना सतना में दर्ज करवाई है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।