उमरिया में बवाल: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पुलिस पर किया हमला, तीन बुरी तरह घायल

उमरिया में बड़ी घटना हो गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर हमला बोल दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। कईयों के सिर फट गए हैं। एसडीओपी पर भी हमले की कोशिश की गई।

उमरिया में बवाल: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने पुलिस पर किया हमला, तीन बुरी तरह घायल

उमरिया। जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार की है। मंगलवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहा को ही पूरी तरह से बंद कर दिया था। चंदिया चौक पर रानी दुर्गावती की प्रतिमा के पास कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए थे। पुलिस इन्हें हटाने का बार बार प्रयास कर रही थी लेकिन कार्यकर्ता नहंी मान रहे थे। इन्हें हटाने के लिए पुलिस ने हर संभव कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। चार घंटे तक सड़क को जाम रखा। पुलिस ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के  कार्यकर्ताओं को हटाने की कोशिश की गई। इस पर कार्यकर्ता भड़क गए। पुलिसकर्मियों पर ही हमला बोल दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।  घायलों में एक एएसआई सहित दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। पुलिस पर हमला के बाद लाठीचार्ज की गई। इसके बाद ही कार्यकर्ता तितर बितर हुए। फिलहाल मौके पर हंगामा की स्थिति बनी हुई थी।