स्मार्ट मीटर लगाने पर बवाल, विद्युत विभाग ने लगया और उपभोक्ताओं ने उखाड़ फेंका

रीवा में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। इसका विरोध भी शुरू हो गया है। नेहरू नगर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के दौरान जमकर बवाल मचा। विद्युत विभाग ने मीटर लगाया और उपभोक्ताओं ने उखाड़ फेंका। इसी बात पर बवाल मच गया। दोनों पक्ष एक दूसरे से पिल पड़े। जमकर गालीगलौज कर झूमाझटकी हुई।

स्मार्ट मीटर लगाने पर बवाल, विद्युत विभाग ने लगया और उपभोक्ताओं ने उखाड़ फेंका

REWA। वार्डों में हो रहा विरोध, कांग्रेस पार्षद ने लगाया आरोप जानबूझ कर गैर भाजपाई वार्डों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी घरों में स्मार्ट मीटर लगा रही है। पहले यह प्रयोग 10 किलोवाट से ऊपर वाले उपभोक्ताओं पर किया

गया। अब इसे हर घर में अनिवार्य कर दिया गया है। स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लोगों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। पार्षदों ने राजनैतिक आरोप लगाए हैं। मंगलवार को नेहरू नगर में उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने कर्मचारी पहुंचे थे। कई घरों में पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। वहीं कुछ लोगों ने मीटर बदलवाया ही नहीं। कुछ ने मीटर लगने के बाद उसे उखाड़ फेंका। स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में गलत फहमी घरकर गई है। लोगों को राजनैतिक हथियार बना दिया गया है। पार्षदों ने ऐसा भड़काया अब बवाल मच गया है। कोई भी घर में स्मार्ट मीटर लगाना नहीं चाहते। यही वजह है कि नेहरू नगर में कई लोगों ने स्मार्ट मीटर नहीं लगाया और दूसरों ने भी मीटर लगने के बाद उखाड़ फेंका। इसी बात पर बवाल हो गया। विद्युत विभाग के कर्मचारी और उपभोक्ता आपस में पिल पड़े। जमकर बहस हुई। मंगलवार की शाम को नेहरू नगर के बीएसएएनएल आफिस के पास बवाल मचा।
पार्षद का आरोप सिर्फ गैर भाजपाई वार्डों में ही लगाए जा रहे
स्मार्ट मीटर लगाए जाने को राजनीतिक तूल दे दिया गया है। वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद Ravi tiwari ने इसे मुद्दा बना दिया है। उनका कहना है कि भाजपा जानबूझ कर गैर भाजपाई वार्डों में ही स्मार्ट मीटर लगा रही है। यह मीटर बहुत तेज भाग रहा है। पुराने मीटर से भी दोगुना तेजी से चल रहा है। बिना बिजली उपयोग किए भी मीटर में रीडिंग बढ़ रही है। इससे गरीब लुट जाएगा। वार्ड 14 और 13 में कंपनी ने स्मार्ट मीटर लगाया था। वार्ड पार्षदों के विरोध के बाद मीटर को हटाकर पुराने मीटर लगा दिए गए।
तार कटने के बाद भी चल रहा था मीटर
लोगों का आरोप था कि स्मार्ट मीटर बंद लाइट में भी चलता है। मीटर लगाए जाने के दौरान ही कनेक्शन पूरी तरह से लोगों ने कटवा दिया। इसके बाद भी मरटर में लाइट जल रही थी। मीटर भाग रहा था। इसी बात से उपभोक्ता दहशत में आ गए। उन्होंने स्मार्ट मीटर का विरोध करना शुरू कर दिया।