पीएम मोदी को रूस ने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित, यूर्केन के राष्ट्रपति हुए नाराज

पीएम नरेन्द्र मोदी रूस के दौरे पर हैं। रूस ने मास्को में पीएम नरेन्द्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान देकर सम्मानित किया। आर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से पीएम को नवाजा गया। रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम नरेन्द्र मोदी के रूस दौरे से यूके्रन के राष्ट्रपति ने नाराजगी जताई है।

पीएम मोदी को रूस ने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित, यूर्केन के राष्ट्रपति हुए नाराज

रूस के राष्ट्रपति ने खुद मोदी को किया सम्मानित
पीएम मोदी ने कहा भारत 50 सालों से आतंकवाद का सामना कर रहा
मास्को। रूस ने मंगलवार को मॉस्को में पीएम नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से नवाजा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद उन्हें सम्मानित किया। इससे पहले मोदी दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है। पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा कि आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं। पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।
पीएम ने शांति बहाली की बात रखी
पिछले 40-50 साल से भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है। इसलिए मॉस्को में हुए आतंकी हमले का दर्द समझ सकता हूं। मैं हर तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं। शांति की बहाली में भारत हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। शांति के लिए मेरे मित्र पुतिन की बातों को सुनकर मुझे बहुत खुशी है। मैं विश्व समुदाय को आश्वत करना चाहता हूं कि भारत शांति का पक्षधर है। चाहे युद्ध हो, संघर्ष हो, आतंकवादी हमले हों, जब जान का नुकसान होता है तो मानवता में विश्वास रखने वाले हर व्यक्ति को दुख होता है। जब मासूम बच्चों की हत्या होती है, जब हम मासूम बच्चों को मरते देखते हैं तो दिल दहल जाता है। वह दर्द बहुत बड़ा है। इस पर मैंने पुतिन से विस्तृत चर्चा भी की।
मोदी ने कहा रूस की परमाणु पनडुब्बी का मॉडल देखा
मोदी मॉस्को में ऑल रशियन एग्जीबिशन सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने एटम पवेलियन का दौरा किया। इसे न्यूक्लियर एनर्जी का हब माना जाता है। मोदी ने इस दौरान रूस की परमाणु पनडुब्बी का मॉडल देखा। मोदी क्रेमलिन में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मारे गए रूसी सैनिकों के स्मारक स्थल 'द टॉम्ब ऑफ अननोन सोल्जरÓ पर पहुंचे। मोदी ने इन्हें श्रद्धांजलि दी। ये सैनिक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी सेना के खिलाफ लड़ते हुए मारे गए थे।
दुनिया की राजनीति में भारत अहम भूमिका निभा रहा
भारत की ग्रोइंग कैपिबिलिटी देखिए, हमने दुनिया को ग्रोथ की उम्मीद दी है। दुनिया की राजनीति के बदलते आयामों में भारत अहम भूमिका निभा रहा है। जब दुनिया पर संकट आता है तो सबसे पहले भारत पहुंचता है। पीएम ने कहा कि 17वीं शताब्दी में अस्तराखान में गुजरात के व्यापारी बसे थे। अब आईएनएसटीसी कॉरिडोर से पहला शिपमेंट आया है। ये मुंबई को मॉस्को से जोड़ता है। हम चेन्नई और व्लादिवोस्तोक को जोडऩे के लिए काम करेंगे।
हमारे रूसी दोस्त इसे दुधवा कहते हैं, हम इसे दोस्ती कहते हैं।
रूस भारत का भरोसेमंद दोस्त है। हमारे रूसी दोस्त इसे दुधवा कहते हैं, हम इसे दोस्ती कहते हैं। रूस में सर्दी के मौसम में टेंपरेचर कितना भी माइनस में चला जाए, दोनों देशों की दोस्ती गर्मजोशी के चलते प्लस में रही है। हमारा रिश्ता म्युचल रिस्पेक्ट पर टिका है। घर-घर में गाना गाया जाता है- सिर पर लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी। ये गाना भले ही पुराना हो गया हो पर सेंटीमेंट अब भी एवरग्रीन हैं। भारत-रूस के रिश्तों को सिनेमा ने आगे बढ़ाया। हमारे रिश्तों की दृढ़ता बार-बार परखी गई है। हमने हर चुनौती पार की है। ग्लोबल प्रोसपेरिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत-रूस कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। भारत-रूस के बीच जो अनोखा रिश्ता है। रूस का नाम सुनते ही भारतीयों के मन में आता है। हमारा सुख-दुख का साथी।
हम ग्लोबल लेवल के स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं
मोदी बोले कि अपने विदेशी दोस्तों के सामने भारत का जिक्र आते ही आप देश की उपलब्धियों की पूरी लिस्ट रख देते हैं और वे सुनते रह जाते हैं। आज भारत दशकों पुरानी समस्या का समाधान करता है। कारपेट के नीचे समस्याओं का छिपाना गंवारा नहीं है। हमने अपनी अर्थव्यवस्था को सिर्फ कोविड से नहीं निकाला, बल्कि उसे सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था भी बना दिया। हम ग्लोबल लेवल के स्टैंडर्ड सेट कर रहे हैं। हम दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चलाते हैं।
भड़के राष्ट्रपति जेलेंस्की, बोले शांति की कोशिशों को झटका लगा है
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मोदी के दौरे को यूक्रेन में शांति की कोशिशों को बड़ा झटका बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता का दुनिया के सबसे खूनी नेता को गले लगाना निराशाजनक है। यूक्रेन का दावा है कि रूस ने कीव में बच्चों के अस्पताल पर हमला किया, जिसमें 41 लोग मारे गए। ये सब उस वक्त हुआ, जब मोदी रूस दौरे पर रवाना हो  चुके थे।
रूस दौरे के पीएम आस्ट्रिया जाएंगे
रूस में 26 घंटे बिताने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया रवाना होंगे। मोदी 41 साल बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी 1983 में ऑस्ट्रिया दौरे पर गई थीं। मोदी ऑस्ट्रिया में स्टेट डिनर में शामिल होंगे। वे चांसलर कार्ल नेहमर से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच व्यापार को लेकर चर्चा होगी।