हड़ताल पर जाएंगी SGMH की नर्सें, कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी का लगाया आरोप

संजय गांधी अस्पताल और Super Specialty Hospital की नर्सें हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। in house promotion सहित कई मांगों पर एक्शन नहीं होने से नर्सें नाराज हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन और बाबुओं पर इन सब का ठीकरा फोड़ा है। बैठक में रणनीति तय की गई है। शुक्रवार को पहले डीन को ज्ञापन सौपेंगी। इसके बाद हड़ताल पर चली जाएंगी।

हड़ताल पर जाएंगी SGMH की नर्सें, कॉलेज प्रबंधन पर मनमानी का लगाया आरोप

REWA. Nurses Association लंबे समय से in house promotion जैसे मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करता आ रहा है। उनकी मांगों को प्रबंधन अब तक पूरा नहीं कर पाया है। यही वजह है कि Nurses Association ने एक बैठक गुरुवार को आयोजित की। बैठक में सभी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में 4 बिंदुओं पर चर्चा की गई है। इन सभी बिंदुओं को पूरा करने की मांग डीन श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के सामने रखी जाएगी। उन्हें ultimatum ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी उनकी मांगे जल्द पूरी नहीं हुईं तो सभी नर्सें हड़ताल पर चली जाएंगी। Nurses Association के अध्यक्ष अंबिका तिवारी ने बताया कि श्याम शाह मेडिकल कॉलेज प्रबंधन नर्सों की बातों को नजर अंदाज कर रहा है। लिपिकों पर भी मनमानी का आरोप लगाया है। इसके अलावा Super Specialty Hospital में आयुष्मान प्रोत्साहन की राशि नर्सों को नहीं मिलने का भी आरोप लगाया गया है। उनके हिस्से की राशि किसी और को दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले आंदोलन दो घंटे का रहेगा। इसके बाद भी उनकी बातें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
इन मुद्दों पर घेरने की है तैयारी
- नर्सेंस का in house promotion तत्काल किया जाए। एक वर्ष से प्रोग्रेस में है।
- नर्सेंस को समयमान वेतनमान का फायदा समय पर नहीं दिया जा रहा है। देरी से समयमान दिया जा रहा है। एरियर का भुगतान नहीं हो रहा है।
- आयुष्मान योजना से मिलने वाले प्रोत्साहन राशि का वितरण काफी विलम्ब से किया जा रहा है। जनवरी 2021 से आज तक नहीं किया गया।
- Medical college में पदस्थ नर्सों के अवकाश एवं अन्य प्रकार के प्रकरणों का निराकरण समय  से नहीं किया जा रहा है।