कर्मचारियों के शोषण की तैयारी में एसजीएमएच की नई आउटसोर्स कंपनी, कम करेगी वेतन

संजय गांधी अस्पताल में नई कंपनी इजाइल सिक्योरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड नेआमद दे दी है। और तानाशाही शुरू कर दी है पहले तो कर्मचारियों से शपथ पत्र मांगा औ रअब वेतन कटौती के भी संकेत दे दिए हैं। इससे कर्मचारियों में गुस्सा फूट पड़ा है। दोपहर में इसी बात को लेकर संजय गांधी में बवाल भी मचा।

कर्मचारियों के शोषण की तैयारी में एसजीएमएच की नई आउटसोर्स कंपनी, कम करेगी वेतन
File photo

रीवा। संजय गांधी अस्पताल में अभी तक साफ सफाई और सुरक्षा का ठेका यूडीएस कंपनी संभाल रही थी। अनुबंध खत्म होते ही यूडीएस ने जाने की तैयारी शुरू कर दी है। उसकी जगह लेने नई एजाइल सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड पहुंच गई है। कंपनी के अधिकारियों ने अपनी मनमर्जी कर्मचारियों पर थोपना शुरू कर दिया है। आते ही दबाव बनाने लगी है। पहले तो कर्मचारियों से केवाईसी के नाम पर फार्म जमा कराया जा रहा है।  साथ में शपथ पत्र मांगा गया। अब नई बात वेतन को लेकर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो कंपनी कर्मचारियों के वेतन में भी कटौती करने जा रही। वर्तमान में मिलने वाले वेतन को कंपनी कम करके देगी। वेतन कम किए जाने का संजय गांधी में विरोध भी शुरू हो गया है। बताते हैं कि शुक्रवार को कर्मचारी जब केवाईसी फॉर्म भर रहे थे तभी मैनेजर ने वेतन घटाने की बात भी कही। इस पर कर्मचारी आग बबूला हो गए और कंपनी के मैनेजर को ही घेर लिये। जमकर बवाल मचा। बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सूत्रों की मानें तो यदि कंपनी वेतन से छेड़छाड़ करती है तो कर्मचारी बगावत पर उतर जाएंगे।