सपा ने भरी हुंकार, 230 सीटों पर लड़ेगी मप्र में चुनाव

समाजवादी पार्टी इस मर्तबा विधानसभा चुनाव में 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसका शंखनाद रीवा से किया गया है। पहली मर्तबा रीवा में ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। सपा के सत्ता से भाजपा को उखाड़ फेंकने की का शंखनाद कर दिया है।

सपा ने भरी हुंकार, 230 सीटों पर लड़ेगी मप्र में चुनाव
samajwadi parti ki baithak

रीवा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मानस भवन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष गणों की उपस्थिति में आगामी मिशन विधानसभा चुनाव 2023 की जीत की रणनीति तय की गई। भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का शंखनाद कर सर्वसम्मति से आर्थिक राजनैतिक प्रस्ताव पास किए गए। समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों में चुनाव लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में समूचे प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। पिछड़ा, हरिजन, आदिवासी समाज उत्पीडऩ का शिकार है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का शंखनाद किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व विधायक डॉ सुनीलम, प्रदेश उपाध्यक्ष, आर एस यादव विश्वनाथ मरकाम, महासचिव इंद्रभान यादव, प्रदेश सचिव शिव प्रताप सिंह बुंदेला, एमडी खान, राम प्रताप यादव, बबलू विश्वकर्मा, शकील भाई, संजय सिंह यादव, रीवा जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे सपा सतना जिला अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह पन्ना जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह यादव पहलवान, भिंड जिला अध्यक्ष नीरज यादव, जितेन्द्र शुक्ला, जिला सचिव अमरेश पटेल, जिला महासचिव अशोक यादव, रामकुमारी, ऊषा कुशवाहा, डॉ. इन्दुफल यादव, राजमणि यादव, नत्थूलाल सेन, प्रमोद पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, दशरथ सिंह पन्ना, वृन्दावन विश्वकर्मा रायसेन, नीरज यादव भिंड, कृपाल सिंह सोंधिया, देवेन्द्र यादव जबलपुर, राधेश्याम रतलाम, जावेद खान कटनी, बबलू विश्वकर्मा सीधी, लक्ष्मी देवी मवासी जिला पंचायत सतना, नागेन्द्र सिंह, डॉ. रवीन्द्र नाथ यादव, शकील खान, बीके बोहरे, शिव प्रताप सिंह, संजय सिंह यादव, त्रिनेत्र शुक्ला एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।