वेतन नहीं मिला, नाराज आउट सोर्स कर्मचारी फिर हड़ताल पर चले गए

सुपर स्पेशलिटी और संजय गांधी अस्पताल के आउट सोर्स कर्मचारियों का वेतन शुक्रवार को भी नहीं आया। नाराज कर्मचारी फिर हड़ताल पर चले गए हैं। अस्पताल की सारी सेवाएं ठप हो गई है।

वेतन नहीं मिला, नाराज आउट सोर्स कर्मचारी फिर हड़ताल पर चले गए
file photo

REWA।संजय गांधी अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सारी सेवाएं आउट सोर्स के भरोसे ही चल रही है। यूडीएस के कर्मचारी तैनात हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन ही नहीं मिलता। हर महीने उन्हें वेतन के लिए लड़ाई  लडऩी पड़ती है। इस महीने भी समय पर वेतन नहीं दिया गया। इससे नाराज आउट सोर्स कर्मचारी दो दिन से हड़ताल कर रहे हैं। गुरुवार को भी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल कर दिया था। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि शुक्रवार तक वेतन खाते में पहुंच जाएगा। हालांकि वायदे के अनुसार वेतन खाते में  नहीं आया। इससे नाराज कर्मचारी शुक्रवार को फिर हड़ताल पर चले गए। काम ठप है। सभी कर्मचारी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।