सरकारी विभागों में काम करने वाले श्रमिकों, मजदूरों की बल्ले बल्ले, जल्द बढऩे वाला है वेतन, जानिए अब कितना मिलेगा

सरकारी विभागों में काम करने वाले श्रमिक, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालिक वेतनभोगी, श्रमिक और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उनकी बल्ले बल्ले होने वाली है। उनके वेतन में इजाफा होने वाला है। शासन ने मासिक वेतन और दैनिक मजदूरी में इजाफा कर दिया है। 1 अप्रैल 2024 से नई दरें प्रभावशील हो गई हैं। जल्द ही उनके खाते में अब बढ़ा हुआ वेतन आएगा।

सरकारी विभागों में काम करने वाले श्रमिकों, मजदूरों की बल्ले बल्ले, जल्द बढऩे वाला है वेतन, जानिए अब कितना मिलेगा
File photo

REWA.श्रम आयुक्त मप्र शासन ने सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते सहित दैनिक वेतन और मासिक वेतन की दरों में परिवर्तन किया है। अब 67 अनुसूचित नियोजन में मासिक एवं दैनिक वेतन की दरों में परिवर्तन किया गया है। पहले अकुशल के लि न्यूनतम मासिक वेतन 9579 था। अब इसमें 2225 रुपए प्रति माह महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। अब उन्हें कुल प्रतिमाह वेतन 11 हजार 800 रुपए मिलेगा। इसी तरह अद्र्धकुशल को 10 हजार 571 रुपए मिलता था। अब 12 हजार 796 रुपए, कुशल को 12 हजार 294 रुपए मिलता था, अब 14 हजार 519 रुपए मिलेगा। इसी तरह उच्च कुशल कर्मचारी को 13 हजार 919 रुपए मिलता था। अब बढ़ कर 16144 रुपए प्रतिमाह मिलेगा। इसी तरह मप्र के विभिन्न शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के मासिक वेतन एवं दैनिक वेतन की दरों में परिवर्तित की गई हैं। इसके अलावा कृषि में नियोजित अकुशल श्रमिकों को पहले 7 हजार 660 रुपए मिलता था। अब 9 हजार 496 रुपए मिलेगा। मऊगंज कलेक्टर ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
-----------
संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारी भी होंगे लाभान्वित
इस बढ़े हुए वेतन का फायदा संजय गांधी अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेगा। हालांकि यह फायदा इन्हें अब तक मिल जाना था लेकिन देरी हो गई है। फिर भी उम्मीद है कि अगले महीने आने वाला वेतन बढ़ कर ही आएगा। आउटसोर्स कर्मचारी लंबे समय से संजय गांधी अस्पताल में काम कर रहे हैं लेकिन उनके वेतन में किसी तरह का इजाफा नहीं किया गया। कम वेतन में ही कर्मचारी काम करने को मजबूर हैं। अब शासन के फैसले के बाद आउटसोर्स कर्मचारियों की भी बल्ले बल्ले हो जाएगी।