संजय गांधी अस्पताल के सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर गए फिर डीन ने कहा कुछ ऐसा की उलटे पैर लौटे

संजय गांधी अस्पताल की सुरक्षा व्यस्था कुछ घंटों के लिए ठप पड़ गई थी। सभी सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर चले गए। आयुष्मान योजना में मिलने वाले प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को सभी सुरक्षाकर्मियों ने हड़ताल पर जाने से पहले डीन से भी मुलाकात की। डीन ने दो मांगे जल्द पूरा करने की बात कही। एक मांग मानने से साफ इंकार कर दिया।

संजय गांधी अस्पताल के सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर गए फिर डीन ने कहा कुछ ऐसा की उलटे पैर लौटे

डीन ने आयुष्मान प्रोत्साहन राशि देने से साफ कर दिया इंकार बोले नियम में ही नहीं
रीवा। संजय गांधी अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मचारी लंबे समय से आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की डिमांड कर रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अपनी मांग को लेकर उग्र आंदोलन कर दिया। सुरक्षाकर्मी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। सुबह सभी सुरक्षाकर्मी मेडिकल कॉलेज परिसर में एकत्र हुए। सुबह 10 बजे जब मेडिकल कॉलेज के डीन कॉलेज पहुंचे तो उनसे मुलाकात की। सुरक्षाकर्मियों ने डीन के सामने अपनी मांगों को रखा। उन्होंने आयुष्मान प्रोत्साहन राशि दिलाने सहित लीववेज, बोनस का रुका हुआ सालों पुराना भुगतान दिलाए जाने की मांग की। इस मामले में डीन ने दो मांगे तो मान ली लेकिन एक मांग के लिए उन्होंने पूरी तरह से हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान प्रोत्साहन राशि की गाइड लाइन में सुरक्षाकर्मियों के लिए कोई प्रावधान ही नहीं है। ऐसे में वह आयुष्मान की राशि दिलाने का वायदा नहीं कर सकते। शेष दो अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही है। इजाइल कंपनी के अंडर में करीब 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी अस्पताल की सुरक्षा में तैनात है। इन सभी का बोनस की राशि रुकी हुई है। इसके अलावा लीव वेज भी नहीं मिला है। इसकी भी मांग की गई। सुबह शुरू हुई हड़ताल हालांकि ज्यादा देर तक नहीं चली। दोपहर को सभी कर्मचारी हड़ताल पर वापस लौट आए। सुरक्षाकर्मियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। बाद में सब कुछ सामान्य हो गया।