संकल्प नशा मुक्ति मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, एक हुआ फरार तलाश रही पुलिस

संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक के साथ दरिंदगी और अप्राकृतिक कृत्य मामले में पुलिस ने संचालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

संकल्प नशा मुक्ति मामला: चार आरोपी गिरफ्तार, एक हुआ फरार तलाश रही पुलिस

रीवा। उल्लेखनीय है कि गुढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को नशे की लत छुड़वाने के लिये वर्ष 2021 में परिजनों ने संकल्प नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। लगातार ढाई साल से युवक केंद्र में ही है, जहां उसके इलाज के परिजन हर माह करीब 15 से 18 हजार रुपये भुगतान कर रहे थे। इसके बाद भी युवक के साथ वहां पर बर्बरता की जाती है। संचालक समेत कर्मचारी उसे तरह-तरह की यातनाएं देते थे। अप्राकृतिक कृत्य कर उसके प्राइवेट पार्ट में चूल्हा जलाने वाला लाइटर डाल दिये थे। जिसकी वजह से युवक की जान खतरे में पड़ गई । आंत फंट गई थी। दो दिनों तक केन्द्र में ही तड़पता छोड़ दिए थे। हालात बिगडऩे पर संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां आपरेशन हुआ। फिलहाल पीडि़त अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। पुलिस ने इस मामले में संचालक रिवेन्द्र अवस्थी, शिवाकांत अवस्थी, बालेन्द्र द्विवेदी समेत शिवम सिंह परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ आप्राक़ृतिक कृत्य समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी कैलाश तिवारी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।
पीडि़त की हालत खराब, सुधार नहीं हो रहा
इधर चिकित्सकों ने बताया है कि पीडि़त की प्राइवेट पार्ट में किसी नुकीली वस्तु को डाला गया है, जिसकी वजह से उसकी आंते फट गई है। गहरे जख्म हो गये हैं। पीडि़त का सर्जरी वार्ड में उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। फिलहाल बेहतर उपचार देकर उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।