बैकुंठपुर अंधी हत्या का खुला राज: महिला से था अवैध संबंध इसलिए बेटा, पति और साले ने मिलकर कर दी हत्या

बैकुंठपुर थाना अंतर्गत कसिहाई गांव में युवक की हुई हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया। मोबाइल कॉल डिटेल से पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। हत्या की वजह चौकाने वाला है। युवक का महिला से अवैध संबंध था। बात सामने आई तो महिला के घर के लोगों ने योजना बनाकर हत्या कर दी। महिला का पति, पुत्र और साला भी इसमें शामिल रहे। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी है।

बैकुंठपुर अंधी हत्या का खुला राज: महिला से था अवैध संबंध इसलिए बेटा, पति और साले ने मिलकर कर दी हत्या

कसिहाई नहर में मिली थी 22 वर्षीय युवक की लाश
परिजनों ने लगाया था कंदैला मोड़ पर जाम, पुलिस ने दर्ज किया था हत्या का मामला
रीवा। ज्ञात हो कि  रविवार को बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कसिहाई गांव में क्योंटी नहर में एक युवक का शव मिला था। परिजनों ने शव मिलने के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कंदैला मोड़ पर जाम लगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मृत मिले युवक के शरीर पर गहरे चोट के निशान भी थे। इस मामले में बैकुंठपुर पुलिस ने मोबाइल कॉल ट्रैस कर अंधी हत्या का मामला सुलझाने में सफलता पा ली है। मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। 
24 जनवरी की रात को अचानक गायब हो गया था युवक
सिरमौर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि युवक की गुमशुदगी की शिकायत फरियादी रामलाल पटेल ने थाना में 25 जनवरी को दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने बताया था कि मृतक उपेन्द्र पटेल उर्फ तुलसी रात करीबन 10 बजे अपने खेत मोटर पम्प बन्द करने के लिए गया था। इसके बाद से वह गायब था। रातभर घर नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद युवक का शव ही नहर में बरामद हुआ था। एफएसलल टीम को बुलाकर जांच कराई गई थी। जांच में मारपीट के निशान शरीर पर मिले थे। जांच में यह सामने आया था कि युवक की हत्या करने के बाद नहर में शव को फेंका गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
महिला से था संबंध, घर वालों को लग गई थी भनक
पुलिस का कहना है कि जिन आरोपितों ने हत्या की है। उनके घर की महिला से ही युवक का संबंध था। इसकी भनक घर के लोगों को हो गई थी। पति, बेट सहित अन्य इस बात को जान गए थे। इसी बात को लेकर युवक की हत्या कर दी गई। इसमें पति, बेटा के अलावा साला तक शामिल रहा। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। 
रात में महिला से मिलने गया था युवक
पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया कि मृतक उपेन्द्र पटेल उर्फ तुलसी, करूणादेवी साहू से मिलने गया था। जहा रंगे हाथ पकड़े जाने पर आरोपियां करूणादेवी के पति सुखीनन्द एवं अपचारी बालक द्वारा मृतक को डण्डों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। इसेक बाद सुखीनन्द ने अपने साले पवन के साथ शव को घर के पीछे खेत में छुपा दिया। पकड़े जाने के डर से आरोपी सुखीनन्द साहू, सुशील साहू, राजेन्द्र साहू, पवन साहू एवं अपचारी बालक ने 26 जनवरी की रात शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने युवक की हत्या मामले में आरोपी राजेन्द्र साहू पिता छोटेलाल साहू उम्र 32 वर्ष, सुशील कुमार साहू पिता सुखीनन्द साहू उम्र 19 वर्ष, करूणादेवी साहू पति सुखीनन्द साहू उम्र 38 वर्ष सभी निवासी ग्राम कसिहाई थाना बैकुण्ठपुर तथा 4. पवन कुमार साहू पिता रामायण साहू उम्र 21 वर्ष निवासी शाहपुर थाना सेमरिया जिला रीवा एवं एक अपचारी बालक को पकड़ा है। पुलिस ने तीन आरोपियेां को सिरमौर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है। अपचारी बालक को किशोर न्यायालय रीवा में पेश किया गया है। मामले में मुख्य आरोपी सुखीनन्द साहू घटना दिनांक से फरार हैं जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है।