कुत्ता घुमाने के विवाद में सुरक्षाकर्मी ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 6 घायल

सिर्फ कुत्ता घुमाने के विवाद ने बड़ी वारदात हो गई। सुरक्षा गार्ड ने लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हुए है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है।

कुत्ता घुमाने के विवाद में सुरक्षाकर्मी ने कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 की मौत और 6 घायल
फायरिंग करता व्यक्ति

इंदौर।  मिली जानकारी के अनुसार यह घटना इंदौर के खजराना थाना अंतर्गत कृष्ण बाग कालोनी की है। यहां सिर्फ कुत्ता घूमाने की मामूली बात पर विवाद हुआ। विवाद इतना आगे बढ़ा कि मामला खूनखराबा तक पहुंच गया। मोहल्ले में ही रहने वाले एक बैंक कर्मचारी ने बंदूक से अचानक लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। फायरिंग में दो लोगों को गोलियां लगी। उनकी मौत हो गई। वहीं वहीं वहां मौजूद आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। गोलीकांड से मरने वालों में विमल पिता देवकरण आमचा और राहुल पिता महेश वर्मा नाम बताया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकरपुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।