सेमरिया विधायक संजय गांधी पहुंचे जांच कराया फिर डिस्चार्ज कराकर चले गए, उनका यह निकला मर्ज

सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा शनिवार को बीमार पड़ गए। अचानक संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उनका सुगर लेबल बढ़ा हुआ था। जांच कराई और फिर कुछ देर बाद खुद डिस्चार्ज कराकर चले गए।

सेमरिया विधायक संजय गांधी पहुंचे जांच कराया फिर डिस्चार्ज कराकर चले गए, उनका यह निकला मर्ज

रीवा। सेमरिया विधायक अभय मिश्रा शनिवार को खुद की गाड़ी से व्हीलचेयर से संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। वह खराब तबीयत की शिकायत लेकर पहुंचे थे। डॉ मनोज इंदूलकर पहले से ही पहुंच गए थे। कांग्रेस विधायक के पहुंचने के बाद डॉ मनोज इंदूलकर और उनकी टीम ने जांच शुरू की। सुगर की जांच की गई जो कहीं ज्यादा हाई मिला। सुगर लेबल 586 मिला। इसेक अलावा ट्राइग्लिसराइड भी बढ़ा हुआ मिला। यह हार्ट अटैक का कारण बनता है। ब्लड में बबल बनने लगता है। डॉक्टरों ने अभय मिश्रा को सोनोग्राफी के लिए भेजा। सोनोग्राफी कराई गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ही भर्ती रखा गया। कुछ देर बाद वह स्वयं अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर चले गए। डॉक्टरों पर उन्हें भरोसा नहीं हुआ। पिछली बार भी उन्होंने ऐसा ही किया था। संजय गांधी अस्पताल में भर्ती हुए थे। बाद में रेफर करा लिए थे।
----------
यह शिकायत लेकर पहुंचे थे
अभय मिश्रा को पेट फूलने, मुंह सूखने जैसी तकलीफ हो रही थी। इसके अलावा और भी कई समस्याएं थी। जिन समस्याओं को लेकर वह अस्पताल पहुंचे थे।