सेमरिया विधायक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कोरेक्स और शराब पैकारी में पुलिस का लगा है पैसा

सेमरिया विधायक के एक और आरोपों से हड़कंप मच गया है। सेमरिया विधायक रीवा से अकेले कांग्रेस नेता है। वह लगातार भाजपा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने ज्ञापन सौंपा था। पुलिस पर पहले भी आरोप लगाए थे। अब खुलकर सभी अधिकारियेां को चपेटे में लिया है। ऐसे गंभीर आरोप लगाए है कि जिसने हड़कंप मचा दिया है। कोरेक्स के अवैध कारोबार में पुलिस अधिकारियेंा का पैसा लगा होने का आरोप लगा रहैं। शराब की अवैध पैकारी में भी पुलिस का संरक्षण होना बताया जाता है। कलेक्टर को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही सेमरिया में की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ 29 मई को सेमरिया बंद किए जाने का आह्वान कियाहै।

सेमरिया विधायक ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, कोरेक्स और शराब पैकारी में पुलिस का लगा है पैसा

कलेक्टर और एसपी को सेमरिया विधायक ने सौंपा ज्ञापन
पुलिस पर लगाया अवैध कारोबार में संलिप्त होने का आरोप
रीवा। समय के साथ नेता रंग कैसे बदलते है यह सेमरिया विधायक अभय मिश्रा से सीखना होगा। जब यह रीवा शराब कारोबार से जुड़े थे, तब सब कुछ ठीक था। अब सवाल खड़े किए हैं। बुधवार को सेमरिया विधायक ने पुलिस और प्रशासन पर सीधा हमला बोला है। रीवा को नशे का गढ बनाने के लिए पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियेां को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कलेक्टर, एसपी को ज्ञापन सौंपा कर कईं गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके आरोपों से पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों में हैं। सेमरिया विधायक ने कलेक्टर पर सीधे हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शराब कारोबार में आबकारी विभाग के अधिकारियेां का भी पैसा लगा हुआ है। फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया लेकिन कलेक्टर ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। गांव गांव में अवैध पैकारी चल रही है। युवा नशे की चपेट में है ।कलेक्टटर ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इससे यह प्रतीत होता है कि कलेक्टर का संरक्षण मिला हुआ है। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को भी अभय मिश्रा ने आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के संरक्षण में ही सेमरियेा में उनके गुंडे अवैध वसूली कर रहे हैं। बाजार बैठकी के नाम पर जमकर वसूली की जा रही है। पुलिस प्रशासन पर भी उन्होंने हमला बोला। बोले के कोरेक्स का रीवा गढ़ बन चुका है। गांव गांव में कोरेक्स और शराब बेची जाती है। इसमें पुलिस अधिकारियेां का पैसा लगा हुआ है। पुलिस के संरक्षण में अवैध कारोबार चल रहा है। सभी थानों को हर गांव से महीने में लाखों रुपए मिल रहे हैं ।अभय मिश्रा ने एसपी से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। अभय मिश्रा ने आरोपों ने पूरे सिस्टम में हड़कंप मचा दिया है। अभय मिश्रा अब खुलकर हमला बोल रहे हैं। इसके पहले भी सगरा थाना के एक मामले में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे और सीएम को भी पत्र लिखा था। सेमरिया विधायक को भले ही अब के हालात बुरे दिख रहे हो लेकिन एक समय था जब अभय मिश्रा भी शराब कारोबार में उतरे थे। तब पूरे जिले में इन्हीं का बोल बाला था। अवैध शराब, पैकारी जोरों पर थी। तब भी पुलिस के हाथ बंधे थे। तब इन्हें युवाओं के नशे में आदी होने की याद नहीं आई थी। अब शराब कारोबार से खुद को अलग क्या किया, सब कुछ खराब दिखने लगा है । सेमरिया विधायक सेमरिया में अवैध वसूली के खिलाफ 29 मई को बंद का आह्वान किए हैं।  सेमरिया विधायक के आरोपों से हड़कंप मच गया है। उन्होंने कलेक्टर ओर एसपी को ज्ञापन सौंपा है। स