शाह ने ग्वालियर में भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं से कहां कि इस बार छिंदवाड़ा सीट जीत कर करो विजय संकल्प की शुरुआत

जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई । बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं मैं जोश भरा। विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 150 सिम लाने की गारंटी दी उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह जीत उन्हें कार्यकर्ता ही दिलाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा की सीट जीत कर विजय संकल्प की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री ने किया भारतीय जनता पार्टी के नए सदस्यता अभियान का शुभारंभ भी किया।

शाह ने ग्वालियर में भरी हुंकार, कार्यकर्ताओं से कहां कि इस बार छिंदवाड़ा सीट जीत कर करो विजय संकल्प की शुरुआत

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्स समिति की बैठक ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए। बैठक में गृहमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा मैं गारंटी से कहता हूं भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिस दिन पूरी दुनिया भारत माता के जयकारे लगाएगी, उस दिन यह लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि 2019 में 29 में से 28 सीटें जिताने वाला कार्यकर्ता मेरे सामने बैठा है। इसलिए संकल्प लें लोकसभा चुनाव में इस बार सबसे पहले छिंदवाड़ा की सीट जीतकर विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेंगे। इस संकल्प को अगर हमें सिद्ध करना है तो 2023 में डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतकर भाजपा का भगवा एक बार फिर मध्य प्रदेश में लहराना होगा।उन्होंने कहा मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता चुनाव जीतने के लिए बने हैं। विजय आपका स्वभाव है, आपका पराक्रम है और विजय ही आपका लक्ष्य है। हमें लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि, मध्य प्रदेश का कार्यकर्ता देवदुर्लभ और अनुभवी है। यहां के कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीते भी हैं और जिताए भी हैं। आज हम जिस पद पर भी हैं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हैं। यह चुनाव भाजपा के भविष्य का चुनाव है। भारतमाता के वैभव को परम शिखर पर पहुंचाने का चुनाव है। नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाकर करोड़ों गरीबों के जीवन में जनसंघ के दीप के उजियारे को प्रदीप्त करने का चुनाव है। हम सभी को मिलकर चुनाव अभियान में जुटना है। इस चुनाव में हमें 150 सीटें जीतकर कांग्रेस को परास्त करना होगा। अमित शाह ने कहा कि मैं गारंटी से कहता हूं 30 साल तक मध्य प्रदेश में पंचायत से पार्लियामेंट तक भाजपा ही रहेगी। उन्होंने नये सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, वन मंत्री भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव सहित संगठन के राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।

हम सब का एक ही उद्देश्य है: भूपेंद्र 

केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा भाजपा कार्यकर्ता पहले राष्ट्रवाद, फिर पार्टी और तीसरे नंबर पर स्वयं के बारे सोचता है। हम सबका एक ही उद्देश्य है भारत माता को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। हम लोग केंद्र और राज्य की गौरवशाली नेतृत्व से आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। हमारे पास डबल इंजन की सरकारों की गौरवपूर्ण उपलब्धियां हैं। इन उपलब्धियों की जन-जन तक पहुंचाना है।

=============