शहडोल सड़क हादसा: पांच की मौत, तीन रीवा के हैं मृतक, जानिए हादसे की वजह और बहुत कुछ

शहडोल के घुनघुटी जंगल में रविवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन रीवा के थे। इनके शव रीवा पहुंच गए हैं। वहीं दो मृतक शहडेाल के थे। एक्सीडेंट पेड़ से कार के टकराने के कारण हुई। कार के परखच्चे उड़ गए थे। गनीमत यह रही कि पीछे चल रही कार इनसे नहीं टकराई वर्ना मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।

शहडोल सड़क हादसा: पांच की मौत, तीन रीवा के हैं मृतक, जानिए हादसे की वजह और बहुत कुछ

अमित का जन्मदिन मनाने घुनघुटी ढाबा गए थे, लौटते समय हुआ हादसा
दो गाडिय़ां आगे पीछे लगी थी, पीछे वाली गाड़ी में दो लोग रीवा के थे सवार
शहडोल। मिली जानकारी के अनुसार खनिज इंस्पेक्टर शहडोल में पदस्थ पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, प्रकाश जगत जिला पंचायत शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी के भाई अमित शुक्ला, रीवा से पहुंचे सनी और अमित का एक रिश्तेदार शहडोल पहुंचे थे। अमित का जन्मदिन था। इसलिए सभी जन्मदिन मनाने के लिए घुनघुटी जंगल में मौजूद मदारी ढाबा गए हुए थे। अमित के जन्मदिन का केट काटने के बाद वापस लौटे थे। सात लोग दो गाडिय़ों में थे। पांच लोग जिस गाड़ी में सवार थे। वह एमबी 18 जेडबी 2942 थी। यह आगे आगे चलरही थी। वहीं दूसरी गाड़ी पीछे थी। उसमें भी रीवा से पहुंचे दो लोग शामिल थे। गाड़ी की स्पीड रात में ज्यादा था। घुनघुटी से शहडोल लौट रहे थे। अचानक सड़क में टर्निंग आई और वह सम्हल नहीं पाए। कार सीधे पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार तेज थी। इसलिए पेड़ से टकराने के बाद उसे परखच्चे, उड़ गए। पीछे से आर रही दूसरी कार में सवार दोनों लोगों ने कार रोकी और मदद मांगी। आनन फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पांचों को मृत घोषित कर दिया गया। पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसमें तीन शव रीवा भेजे गए। वहीं दो शव शहडेाल में ही परिजन ले गए। इस भीषण घटना ने लोगों की रूह कंपा दी है।
कोहरा बना हादसे की वजह
सूत्रों की मानें तो रात में लौटते समय रास्ता खाली था। इसलिए गाड़ी की स्पीड भी बढ़ गई थी। रविवार को जंगल में कोहरा पड़ रहा था। इसके कारण रास्ता साफ नहीं दिखा। जंगल घटना होने के कारण ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को टर्निंग समझ में नहीं आई और वह सीधे पेड़ से जा टकराए।