भाजपा को फिर झटका, पूर्व सांसद ने थामा कांग्रेस का हाथ

चुनाव करीब आते ही भाजपा में उथल पुथल मची है। टिकट का संकट देख कई भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की तरफ दौड़ लगा दी है। एक और भाजपा के पूर्व सांसद ने बुधवार को भोपाल पहुंच कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कमलनाथ के हाथों में सदस्यता ग्रहण कर ली है। सदस्यता लेने के साथ ही भाजपा और मुख्यमंत्री पर कई आरोप भी लगाए हैं।

भाजपा को फिर झटका, पूर्व सांसद ने थामा कांग्रेस का हाथ

भोपाल।भाजपा से नेताओं का भागने का दौर जारी है। एक एक कर कई नेता भाजपा से टूट कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। बुधवार को बालाघाट के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत ने भी कांग्रेस का दामन साथ लिया। वाहनों के काफिले के साथ वह भोपाल कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पीसीसी चीफ कमलनाथ के हाथों सदस्यता ग्रहण कर ली। इसके अलावा बुधनी से भाजपा के राजेश पटेल और लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने भी कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
मुख्यमंत्री पर लगाए कई गंभीर आरोप
उन्होंने कहा कि प्रदेश की हालत ठीक नहीं है। कर्ज के बोझ तले प्रदेश दब रहा है। युवाओं को रेाजगार नहीं मिल रहा है। शिवराज जी जनता को लालीपाप दे रहे हैं। झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। प्रदेश का बंटाधार कर दिए है। ये 15-16 सालों में ये जो सरकार चलाई है। कर्जा लेकर प्रदेश की माली हालत कर दी है। पूरे प्रदेश की सरकारी और कीमती जमीनें बेंच रहे हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। इनके कई मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं। जब चुनाव आता है तब इन्हें जनता की याद आती है। मैंने कांग्रेस में किसी शर्त पर ज्वाइनिंग नहीं की है। जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसका पालन करूंगा। वह बोले की उनकी रीति नीतियां मुझे पसंद नहीं। आप देख लो महंगाई बढ़ रही हैं। बेरोजगारी बढ़ रही है। इस मर्तबा जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। किसानों को पहले बोनस देते थे। वह भी बंद कर दिए।