रीवा में फिर चली गोली, कार बाजार संचालक को मारी गोली

रीवा में लगातार गोलियां चल रही है। मंगलवार की रात को एक कार बाजार के संचालक पर फायरिंग की गई। चलती कार में हमलावारों ने फायरिंग की। गोली कार बाजार के संचालक के हाथ में लगी। दोस्तों ने इलाज के लिए मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया है। इलाज जारी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

रीवा। मिली जानकारी के अनुसार कादिर हुसैन 26 वर्ष निवासी पचमठा की स्टेडियम के सामने के के कार बाजार के नाम से दुकान संचालित है। वह पुरानी कार की खरीद विक्री का काम करता है। हर दिन की तरह ही वह मंगलवार की रात को दुकान बंद कर अपनी कार से घर के लिए निकला था। जैसे ही वजह खुटेही स्थित मस्जिद के पास पहुंचा। वैसे ही उस पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। कार चलाते हुए कादिर हुसैन फोन पर बात कर रहा था। एक हाथ उसके कान से लगा हुआ था। हमलावरों ने सिर को निशाना बनाया था। गनीमत रही कि गोली हाथ में लगी। हमला करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। गोली चालन की सूचना कादिर हुसैन ने तुरंत साथियों को दी। मौके पर दोस्त पहुंचे और घायल हालत में उसे लेकर मिनर्वा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी तरफ इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अमहिया और विवि पुलिस दोनों ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अब तक कोई भी सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं घायल कार बाजार संचालक का इलाज भी जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कार बाजार संचालक ने पुलिस को अभी बयान नहीं दिया है। हमलावर कौन थे। यह भी पता नहीं चल पाया है।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।