चुनाव का साइड इफेक्ट: राजनीतिक पार्टी के पक्ष में नहीं किया काम तो कर दी पिटाई

मतदान खत्म होने के बाद अब इसके साइड इफेक्ट भी सामने आने लगे हैं। चुनाव के पहले भी मारपीट की वारदातें हुई। आरोप प्रत्यारोप लगाए गए। अब मतदान होने के बाद भी यह सिलसिला जारी है। अब पार्टी के कार्यकर्ता ऐसे लोगों को टारगेट कर रहे हैं जो उनके विरोध में काम किए हैं। ऐसा ही एक आरोप पंचायत सचिव ने भी लगाया है। पंचायत सचिव पर हमला किया गया। मारपीट में वह बुरी तरह से घायल हुआ है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

चुनाव का साइड इफेक्ट: राजनीतिक पार्टी के पक्ष में नहीं किया काम तो कर दी पिटाई
maarpeet file photo

रीवा। पंचायत सचिव के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लोही भीटा गांव की है। आरोप है कि चुनावी प्रतिद्धंदता के कारण हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना को जांच में लिया है। वहीं घायल का उपचार संजय गांधी अस्पताल में कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव बृजभान कुशवाहा के ऊपर गांव के ही वीरेन्द्र पाण्डेय ने हमला किया है। हमला उस वक्त किया गया, जब पंचायत सचिव अपने काम से जा रहा था। घायल ने बताया कि आरोपी उसे बीजेपी के पक्ष में काम करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसके साथ मारपीट किया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।