कलयुगी बेटे की करतूत, मां-बाप पर सोते समय किया हमला

संपत्ति के लिये कलयुगी पुत्र ने अपने माता-पिता पर सोते वक्त जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसकी पत्नी भी साथ थी। माता-पिता को गंभीर हालत में उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में हुई है। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी की तलाश की जा रही है।

कलयुगी बेटे की करतूत, मां-बाप पर सोते समय किया हमला
File photo

सेमरिया थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में हुई घटना

रीवा।बताया जा रहा है कि डढ़िया निवासी रामकृष्ण विश्वकर्मा अपनी पत्नी संगीता विश्वकर्मा के साथ सोमवार की रात घर पर सो रहे थे। देर रात उनके सगे पुत्र मनीष विश्वकर्मा व बहू सपना विश्वकर्मा ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। शोर मचा तो आसपास के लोग एकत्रित हुये। घटना की सूचना पुलिस को दिये। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया और घायलों को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। विवाद की वजह संपत्ति को बताया गया है।