गुढ़ बीएमओ ने पार्षद को कहा आतंकवादी, पाकिस्तानी फिर मचा बवाल

गुढ़ बीएमओ फिर विवादों में आ गए है। इस मर्तबा वह पार्षदों से उलझ गए हैं। हाथापाई तक हुई। पार्षद और गुढ़ बीएमओ के बीच हुए विवाद का वीडियो जमकर वायरल हुआ। पार्षद ने गुढ़ बीएमओ पर पाकिस्तानी और आतंकवादी कहने का आरोप लगाया है। इसी के बाद विवाद बढ़ा। वीडियो में दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं। इसके पहले वह सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भी उलझ गए थे। मारपीट तक की गई थी। तब भी वह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुए थे।

गुढ़ बीएमओ ने पार्षद को कहा आतंकवादी, पाकिस्तानी फिर मचा बवाल

फिर विवादों में आए बीएमओ गुढ़, इस मर्तबा पार्षद से की हाथापाई
रीवा। बताया गया है कि गुढ़ नगर परिषद के पार्षद दुर्गेश गुप्ता व मुमताज किसी काम के चलते नगर परिषद पहुंचे थे। जहां पर दोनों पार्षदों ने एक पत्र कार्यालय में जमा किया। आरोप है कि उस वक्त बीएमओ डॉ. कल्याण सिंह वहीं मौजूद थे, जिन्हें पत्र नहीं देने दिया। ऐसे में पार्षदों से बहस हो गई। पार्षद मुमताज ने आरोप लगाते हुये बताया कि बीएमओ ने उन्हें आतंकवादी और पाकिस्तानी कहा है। यह कहते ही विवाद उग्र हो गया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया गया है कि पार्षदों ने अपने साथ हुये दुर्व्यहार की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।