अजब गजब: चूहों के बिल से फूटा 135 साल पुराना तालाब, 4 गांव जलमग्न हो गए

135 साल पुराना तालाब की मेढ़ चूहों ने कुतर डाला। तालाब फूट गया और चार गांव में पानी भर गया। 20 गांव में खतरे का अलर्ट जारी किया गया है। जल संसाधन विभाग के अफसरों ने अजब गजब तर्क दिया है। अफसरों का कहना है कि तालाब चूहों की वजह से फूटा है। चूहों ने बांध में छेंद कर दिया था। जिसकी वजह से बांध फूट गया।

अजब गजब: चूहों के बिल से फूटा 135 साल पुराना तालाब, 4 गांव जलमग्न हो गए
File photo

मुरैना जिला के सबलगढ़ की घटना
सुबह करीब 6 बजे फूटा तालाब, मचा हड़कंप
मुरैना। मुरैना जिले के सबलगढ़ में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे टोंगा तालाब फूट गया। इसका पानी 4 गांवों- कुतघान का पुरा, कोरी का पुरा, पासौन और देवपुर में भर गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि 20 गांवों में खतरे का अलर्ट जारी किया गया। ग्रामीणों ने कहा, 135 साल पुराने इस तालाब में सोमवार शाम करीब 4 बजे मिट्टी बहने से छेद हुआ था। यह मंगलवार सुबह 5 बजे तक 15 इंच तक बढ़ गया। सोमवार को ही एक्शन लिया जाता तो ऐसे हालात नहीं बनते। वहीं जल संसाधन विभाग के चीफ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर दिनेश रत्नाकर ने कहा कि सोमवार दोपहर 12 बजे ही तालाब का निरीक्षण किया गया था। ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे तालाब के फूटने की आशंका हो। चूहों के बिल बनाने की वजह से हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने इससे पहले ऐसी कोई भी शिकायत नहीं की थी। उन्होंने कहा कि प्रभावित गांवों के किसी भी मकान में पानी नहीं भरा है। जनहानि-पशुहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। फिलहाल तालाब से पानी निकलने का सुरक्षित रास्ता बना दिया गया है। हालात कंट्रोल में हैं।