लोक सेवा केन्द्रों में हड़ताल, लटका रहा ताला

पटवारियों के बाद अब लोक सेवा केन्द्रों में भी ताला लग गया है। गुरुवार को केन्द्रों में काम ठप रहा। संचालक और उनके कर्मचाारी हड़ताल पर चले गए हैं। सारा काम ठप हो गया है। ताला लगने से कोई भी काम नहीं हुआ। जनता परेशान घूमती रही।

लोक सेवा केन्द्रों में हड़ताल, लटका रहा ताला

REWA।ज्ञात हो कि जनता की सहूलियत के लिए सरकार ने जगह जगह लोक सेवा केन्द्र खुलवाए हैं। यहीं से सारे काम हो रहे हैं। शासन की योजनाओं का फायदा उठाने के लिए लोक सेवा केन्द्रों से ही आवेदन जमा होते हैं। जाति, आय से लेकर हर सर्टिफिकेट के लिए यहीं पर आवेदन जमा होता है। राजस्व कोर्ट में प्रकरण की फाइल भी यहीं लग रही है। जमीनों का नामांतरण, बटनवारा, सीमांकन आदि के आवेदन भी यहीं हो रहे हैं। ऐसे में राजस्व की जड़ लोक सेवा बन गए थे। इसी लोक सेवा केन्द्र पर ही गुरुवार को ताला लग गया। लोक सेवा केन्द्र संचालक सरकार से खफा हो गए हैं। सरकार ने कमीशन कम कर दिया है। इससे नाराज होकर संचालक हड़ताल पर चले गए हैं।
यह सारी सेवाएं यहीं से दी जा रहीं
लोक सेवा केन्द्र से स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति, मृत्यु के 1 वर्ष के पश्चात पंजीयन के लिए अनुमति, ट्रेड लाइसेंस , तहसील स्तरीय रिकॉर्ड रूम से पारित आदेश/अंतरिम आदेश आदि की सत्यप्रतिलिपि, तहसील स्तरीय रिकॉर्ड रूम से भू-अभिलेखों/राजस्व प्रकरणों/नक्शों आदि की सत्य प्रतिलिपि, चालू खसरा की प्रतिलिपि,बी-1 खतौनी की प्रतिलिपि,चालू नक्शा की प्रतिलिपि, चालू खसरा की प्रतिलिपियों का प्रदाय, बी-1 खतौनी की प्रतिलिपि, चालू नक्शा की प्रतिलिपि, खसरा की प्रतिलिपि, सुरक्षा योजना स्वीकृत, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मृत्यु की दशा में अनुग्रह सहायता योजना, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की प्रतिलिपि, वाहन फिटनेस प्रमाण-पत्र की प्रतिलिपि, डुप्लीकेट वाहन पंजीयन कार्ड , स्वामित्व का हस्तांतरण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करना, लाडली लक्ष्मी योजना स्वीकृति (द्वितीय कन्या), लाडली लक्ष्मी योजना स्वीकृति (प्रथम कन्या) , गरीबी रेखा सूची की अभिप्रमाणित छायाप्रति, मतदाता सूची की सत्य प्रतिलिपि, रोजगार कार्यालय में पंजीयन का नवीनीकरण, वरिष्ठ स्तर से एफ. आई. आर की प्रतिलिपि सहित कई सेवाएं दी जा रही हैं।