बोर्ड परीक्षा से जुड़ी यह जानकारी भी पढ़ ले छात्र परीक्षा हाल में पड़ेगी जरूरत

सोमवार से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा केन्द्राध्यक्ष से लेकर पर्यवेक्षक तक की ड्यूटी लगा गई है। सभी का मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया है। छात्रों को केन्द्र में शिक्षक 8.30 बजे तक पहुंचेंगे वहीं छात्र 9 बजे के पहले आएंगे। प्रश्न पत्र पांच मिनट पहले मिलेगा। उत्तर पुस्तिका 15 मिनट पहले प्रदान किया जाएगा। छात्रों को जानकारी ओएमआर सीट पर भरनी होगी।

बोर्ड परीक्षा से जुड़ी यह जानकारी भी पढ़ ले छात्र परीक्षा हाल में पड़ेगी जरूरत
file photo

रीवा। ज्ञात हो कि इस मर्तबा बोर्ड परीक्षा के लिए रीवा में 99 केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें शहरी क्षेत्र में 24 और ग्रामीण क्षेत्रों में 75 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। 5 फरवरी से परीक्षा का आयोजन किया जाना है। बोर्ड परीक्षा के लिए माशिमं की समन्वय संस्था मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 1 को बनाया गया है। गुरुवार से समन्वय संस्था से परीक्षा केन्द्रों के लिए परीक्षा सामग्री का वितरण कार्य किया जा रहा है। पहले दिन ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 75 परीक्षा केन्द्रों को सामग्री वितरित की गई। 8 बसों से सभी परीक्षा केन्द्र के समीप मौजूद थानों में सामग्री जमा कराई गई। दूसरे दिन शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के 24 परीक्षा केन्द्रों की परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। समन्वय संस्था से पुलिस पहरे के बीच सामग्री केन्द्र के समीपस्थ थानों तक पहुंचाई गई। परीक्षा सामग्री वितरण के दौरान समन्वयक संस्था के प्राचार्य, डीईओ कार्यालय से सहायक संचालक मौजूद रहे। पुलिस की मौजूदगी में वितरण का कार्य किया गया। सोमवार से परीक्षा का आयोजन होना है। इसके पहले परीक्षा से जुड़ी जानकारियां शिक्षकों को प्रदान की जाएगी। इसके लिए शनिवार को परीक्षा केन्द्राध्यक्ष शिक्षकों को जानकारी देंगे।