अचानक अस्पताल पहुंच गए अधीक्षक, मचा हड़कंप जानिए फिर क्या हुआ

शनिवार की शाम को संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। वार्डों का निरीक्षण किया। आईसीयू देखी। मरीजों से मुलाकात की। उनसे इलाज के बारे में पूछताछ की। साथ ही डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। औचक निरीक्षण से हड़कंप की स्थिति बनी रही।

अचानक अस्पताल पहुंच गए अधीक्षक, मचा हड़कंप जानिए फिर क्या हुआ

वार्डों में पहुंच कर मरीजों से पूछा हालचाल, इलाज की भी जानकारी ली
रीवा। ज्ञात हो कि अस्पताल में मरीजों के इलाज में लापरवाही की शिकायतें लगातार आ रही थी। इसी बात को गंभीरता से लेते हुए संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा शनिवार को अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अधीक्षक ने सबसे पहले रेडियोलॉजी पहुंच कर निरीक्षण किया। एक्सरे की सुविधाएं मरीजों को मिल रही हैं कि नहीं इसका अवलोकन किया। इसके बाद वह मानसिक रोग विभाग पहुंचे। मानसिक रोग विभाग का मुआयना किया। यहां से वह दूसरे तल में पहुंचे। यहां पर वार्ड डी और सी पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों से मुलाकात की। हाल चाल पूछा। साथ ही मरीजों से उनके इलाज के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों से इलाज मिल रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। मरीजों से संतुष्टता जताई। इसके बाद वह मेडिसिन विभाग के आईसीयू और सर्जरी विभाग के आईसीयू का भी अवलोकन किया। यहां भी सारी सुविधाएं और व्यवस्था चुस्त दुरुस्त पाई गईं। निरीक्षण के दौरान डॉ राहुल मिश्रा के साथ इजाइल कंपनी के कार्यकारी मैनेजर पियूष शुक्ला, प्रशांत पाण्डेय, कंपनी के मैनेजर और सहायक मैनेजर मौजूद रहे। अधीक्षक ने अस्पताल में हो रही लगातार चोरियों को लेकर सुरक्षाकर्मियों को नसीहत दी। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि असमाजिक तत्वों पर विशेष रूप से रोक लगाएं। बाहरी लोग रात के समय अस्पताल में प्रवेश न कर पाएं। डॉ राहुल मिश्रा के अचानक अस्पताल पहुंचने से हड़कंप की स्थिति बनी रही।