रीवा में चोरों का आंतक, गोदाम का ताला तोड़कर 48 पंखे और 8 बोरी तार चुरा ले गए

चोरों ने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है। आए दिन बड़ी चोरी की वारदातें हो रही है। इस मर्तबा चोरों ने समान थाना अंतर्गत द्वारिका नगर में एक इलेक्ट्रिकल गोदाम में धावा बोल दिया। ताला तोड़कर 48 पंखे और 8 बोरी तार चुरा ले गए। समान पुलिस में पीडि़त ने शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने मौका मुआयना किया है लेकिन चोर हाथ नहीं लग पाए हैं।

रीवा में चोरों का आंतक, गोदाम का ताला तोड़कर 48 पंखे और 8 बोरी तार चुरा ले गए
इलेक्ट्रिकल गोदाम में

रीवा। पुलिस अधीक्षक ने वारदातों पर कंट्रोल करने के लिए थानों में बड़े फेरबदल किए लेकिन इसका नतीजा कुछ बेहत नहीं निकल रहा है। चोरियां और वारदात रुक नहीं रहे। लगातार चोरियों की वारदातें हो रही हैं। घर खाली छूटते ही चोर निशाना बना देते हैं।

गोदाम, दुकान तक को नहीं छोड़ रहे हंै। समान थाना अंतर्गत द्वारिका नगर में मधुर मैरिज गार्डन के पीछे एक गोदाम में चोरों ने गुरुवार की रात धाबा बोल दिया। यह गोदाम तन्मय जैन, निवासी द्वारिका नगर मधुर मंगलम मैरिज गार्डन के पीछे का है। इनकी अस्पताल चौराहा में दुकान भी है। यह किसी काम से शहर से बाहर थे। इस दौरान वह गोदाम की तरफ नहीं गए। मौके का फायदा उठाकर चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया। गोदाम इलेक्ट्रिकल सामान से भरा हुआ था। चोरों ने गुरुवार की रात को गोदाम से 48 पंखे और 8 बोरी तार के बंडल पार कर दिए। इसकी कीमत करीब 1 लाख बताई जा रही है। पीडि़त गोदाम संचालक ने इसकी शिकायत शनिवार को समान थाना पहुंच कर दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत लेने के बाद वारदात स्थल पर पहुंच कर मौके की जांच की है। अभी तक चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।