मुख्यमंत्री ने अब पुलिसवालों को किया खुश, लगाई सौगातों की झड़ी जानें अब क्या क्या मिलेगी सुविधा

चुनावी साल पर मुख्यमंत्री कर्मचारियों की हर मुराद पूरी कर रहे हैं। कर्मचारियों को नाराज नहीं कर रहे हैं। इस मर्तबा मुख्यमंत्री ने पुलिस वालों के लिए सागौतों की झड़ी लगा दी है। पुलिसकर्मचारियों और उनके परिवार को खुश करने का काम किया है। यह घोषणा सीएम ने पुलिस परिवार समागम में की। सीएम ने पुलिस वालों को मिलने वाले सारे भत्तों में वृद्ध कर दी है। वीकली ऑफ तक देने की बात कही है।

मुख्यमंत्री ने अब पुलिसवालों को किया खुश, लगाई सौगातों की झड़ी जानें अब क्या क्या मिलेगी सुविधा
police pariwar samagam


Bhopal। यह सारी घोषणाएं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार रात सीएम हाउस में आयोजित पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर हुए की।  इस दौरान कार्यक्रम में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, डीजीपी सुधीर सक्सेना, एसीएस होम डॉ राजेश राजौरा और सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी और उनके परिवार के लोग मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस परिवार समागम में पुलिस कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि थानों में पदस्थ आरक्षक से उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रतिमाह 15 लीटर पेट्रोल भत्ता प्रदाय किया जाएगा। (लगभग कर्मचारी/अधिकारी पेट्रोल दर 109 प्रति लीटर के मान से)। पौष्टिक आहार भत्ता में भी वृद्धि की गई है। पुलिस विभाग के अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों को मिलने वाले पौष्टिक आहार भत्ते को रुपये 650 प्रतिमाह से बढ़ाकर रूपये 1000 प्रतिमाह किया जाएगा। इससे करीब लगभग 1,23,821 कर्मचारी/अधिकारी को फायदा पहुंचेगा। आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक को मिलने वाले 2500. रूपये व 3000 रुपये प्रतिवर्ष किट क्लोदिंग भत्ते को बढ़ाकर 5000 रूपये किया जाएगा। इससे संख्या 97328 पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। सहायक उप निरीक्षक से निरीक्षक स्तर के 22138 अधिकारियों को प्रत्येक 3 वर्ष में दिये जाने वाले वर्दी नवीनीकरण अनुदान को रूपये 500 से बढ़ाकर प्रति 3 वर्ष रूपये 2500 किए जाने की बात कही है। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की भाँति पंचम वेतनमान (ग्रेड पे 8900) के पुलिस मुख्यालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृत किया जाएगा। कानून व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को मिलने वाले नि:शुल्क भोजन की दरों को रू. 70 प्रतिदिन से बढ़ाकर रू. 100 प्रतिदिन किया जाएगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के पुलिस कर्मियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। लगभग संख्या 31200, खर्च रूपये 2000/- प्रति पुलिस कर्मी लाभान्वित होंगे। वर्तमान में प्रचलित मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना में 25000 आवासों के अतिरिक्त 25000 और आवासों को स्वीकृत करने की घोषणा की गई है। एसएएफ के जवानों को 1000 रुपए प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की गई है। जिसका 24000 एसएएफ जवानों को लाभ मिलेगा।