इस राज्य के मुख्यमंत्री ने बना दिया नया रिकार्ड, 24वें मुख्यमंत्री के रूप में फिर ली शपथ

भाजपा का सहयोगी दल टीडीपी के साथ मिलकर आंध्रप्रदेश में सरकार बना ली है। टीडीपी के सुप्रीमों चन्द्रबाबू नायडू ने बुधवार को 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया। आंध्रप्रदेश मे सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड भी चन्द्रबाबू नायडू ने अपने नाम कर लिया है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी सहित भाजपा के कई मुख्यमंत्री और मंत्री भी पहुंचे।

सबसे अधिक मर्तबा मुख्यमंत्री बनने का चन्द्रबाबू नायडू ने बनाया रिकार्ड
नई सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम सहित 25 सदस्य शामिल
टीडीपी के 20, जनसेना के 3 और भाजपा को एक मंत्री पद दिया गया हैर्
अमरावती। आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बन गई है। तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। चंद्रबाबू ने राज्य की चौथी बार कमान संभाली। इसके साथ ही उन्होंने आंध्र में सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। नायडू कैबिनेट में उनके बेटे और टीडीपी महासचिव नारा लोकेश को भी जगह दी गई है। टीडीपी के मंत्रियों में 17 नए चेहरे हैं। जनसेना पार्टी के तीन मंत्री पवन कल्याण, नादेंडला मनोहर और कंडुला दुर्गेश हैं। सत्य कुमार यादव एकमात्र भाजपा विधायक हैं, जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल में तीन महिलाएं हैं। सीनियर नेता एन मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं। मंत्रियों की लिस्ट में पिछड़ा वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति से 1 शामिल है। नायडू ने कम्मा और कापू समुदायों से 4-4 मंत्रियों को शामिल किया है। रेड्डी समुदाय से 3 और वैश्य समुदाय से 1 को भी कैबिनेट में जगह मिली है। नायडू खुद कम्मा समुदाय से हैं। वहीं पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं। नायडू के अलावा जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। तीसरे नंबर पर नायडू के बेटे नारा लोकेश ने शपथ ली। नई सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम समेत 25 सदस्य होंगे। इसमें टीडीपी के 20, जनसेना के 3 और भाजपा के एक मंत्री शामिल हैं। एक पद खाली रखा गया है। राज्यपाल अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में केसरपल्ली आईटी पार्क में सीएम और मंत्रियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत एनडीए के मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।