रीवा में बोले गृह मंत्री जो पार्टी इटालियन संस्कृति में ढली हुई हो उसे भारत पर आपत्ति क्यों नहीं होगी

भारत के नाम पर विपक्ष को आपत्ति क्यों न होगी। जिस पार्टी की स्थापना एओ ह्यूम ने की हो। आज भी इटालियन संस्कृति में ढली हुई पार्टी हो। उन लोगों को स्वाभाविक रूप से भारत के नाम पर आपत्ति होगी। हमारे चक्रवर्ती संम्राट राजा भरत के नाम से रखा गया नाम भारत पर तो आपत्ति होगी ही।

रीवा में बोले गृह मंत्री जो पार्टी इटालियन संस्कृति में ढली हुई हो उसे भारत पर आपत्ति क्यों नहीं होगी
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Rewa। उक्त बातें भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होने रीवा पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सर्किट हाउस में कही। उन्होंने उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान और उसका समर्थन करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे के सवाल पर कहा कि कंाग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चिरंजीव प्रियंक खडग़े जी है। उदयनिधि स्टालिन के बयान का समर्थन उन्होंने किया है। प्रियंक खडग़े को प्रियंका गांधी को बोलना चाहिए जो गंगा नदी में डुबकी लगाती हैं। राहुल गांधी जी बोले जो जनेऊ कोर्ट के ऊपर डाल कर दत्तात्रेय ब्राम्हण अपने आप को बताते हैं। वह इस मामले में मौन हैं। उनको स्पष्ट करना चाहिए। जहां तक स्टालिन जी का सवाल है। उनका नाम उदयनिधि है। यदि वह सनातन धर्म का विरोध कर रहे हैं तो वह नाम बद कर जनरल डायर स्टालिन रखे। उदयनिधि क्यों नाम रखे हैं। कांग्रेस को इसमें स्थति साफ करना चाहिए।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने नीमच में जन आशीर्वाद यात्रा पर हुए हमले के जवाब में कहा कि यदि इस हमले के पीछे जाओगे तो समझ में आएगा कि कमलनाथ जी पहले कह चुके थे कि यहां मणिपुर जैसा पथराव हो सकता है। उकसाने का काम कर रहे थे। दिग्विजय सिंह हरियाणा के नूंह का उदाहरण दे चुके थे। वह भी उकसाने का काम कर रहे थे। जन आशीर्वाद यात्रा में हमला करने वाला जो व्यक्ति है। इसमें जिन पर एफआईआर हुई है। गिरफ्ताारी हुई है। यह कांग्रेस के व्यक्ति है। कांग्रेस हताशा और निराशा की तरफ धीरे धीरे बढ़ रही है। स्वाभाविक रूप से इस तरह के हथकंडे का जो सहारा लेगी, उसे प्रदेश की जनता को समझना चाहिए। ऐसी गलती कांग्रेस पहले भी कर चुकी है। फिर वही गलती कर रही है।