राजस्व विभाग जानबूझ कर नहीं कर रहा था काम, महाअभियान में निराकृत प्रकरणों ने खोली पोल, आंकड़े देखकर हो जाएंगे परेशान

मप्र सरकार ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए महाअभियान चलाया हुआ है। इस महाअभियान ने राजस्व विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की हीलाहवाली भी उजागर की है। अब तक राजस्व न्यायालयों में जानबूझ कर प्रकरण लटकाए जा रहे थे इसलिए लोग तहसील जाते ही नहीं थे। अब पंचायतों में ही प्रकरण का निराकरण शुरू हुआ तो लोगों की भीड़ लग गई। नामांतरण के 10 हजार 936, बंटवारा के 3 हजार 54, सीमांकन के 3 हजार 335 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

राजस्व विभाग जानबूझ कर नहीं कर रहा था काम, महाअभियान में निराकृत प्रकरणों  ने खोली पोल, आंकड़े देखकर हो जाएंगे परेशान
file photo

राजस्व महाअभियान में नामांतरण के 10936 प्रकरणों का हुआ निराकरण
रीवा। जिले भर में 16 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम में खसरे का वाचन करके फौती नामांतरण के प्रकरण दर्ज किए गए। अभियान के दौरान ही इन प्रकरणों का निराकरण किया गया। विभिन्न तहसीलों में राजस्व महाअभियान के दौरान नामांतरण के 10 हजार 936 प्रकरण निराकृत किए गए। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अभियान के दौरान तहसील हुजूर में 2098, वृत्त गोविंदगढ़ में 345, वृत्त बनकुइयाँ में 530, तहसील सेमरिया में 310, शाहपुर में 443, सिरमौर में 435, बैकुण्ठपुर में 306, वृत्त लालगांव में 366 में नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया। रायपुर कर्चुलियान में 283, वृत्त मनिकवार में 221, वृत्त पहडिय़ा में 605, मनगवां में 310, वृत्त गढ़ में 546, वृत्त सूरा में 385, वृत्त डेल्ही में 330, त्योंथर में 367, रायपुर सोनौरी में 427, वृत्त चाक में 521, वृत्त गढ़ी में 284, जवा में 344, अतरैला में 382, वृत्त डभौरा में 262, तहसील गुढ़ में 508 तथा वृत्त दुआरी में 328 नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया।
---------------
राजस्व महाअभियान में बंटवारा के 3054 प्रकरणों का हुआ निराकरण
राजस्व महाअभियान के दौरान बंटवारा के 3054 प्रकरण निराकृत किए गए। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अभियान के दौरान तहसील हुजूर में 171, वृत्त गोविंदगढ़ में 131, वृत्त बनकुइयाँ में 130, तहसील सेमरिया में 151, शाहपुर में 142, सिरमौर में 132, बैकुण्ठपुर में 17, वृत्त लालगांव में 66 में बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया गया। रायपुर कर्चुलियान में 77, वृत्त मनिकवार में 69, वृत्त पहडिय़ा में 80, मनगवां में 119, वृत्त गढ़ में 200, वृत्त सूरा में 100, वृत्त डेल्ही में 80, त्योंथर में 187, रायपुर सोनौरी में 113, वृत्त चाक में 136, वृत्त गढ़ी में 126, जवा में 138, अतरैला में 191, वृत्त डभौरा में 84, तहसील गुढ़ में 269 तथा वृत्त दुआरी में 145 बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया गया।
---------------------
राजस्व महाअभियान में एसडीएम ने किया 2176 प्रकरणों का निराकरण
 जिले भर में 16 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लगातार सुनवाई की गई। अभियान की अवधि में जिले के सभी एसडीएम ने 2176 प्रकरणों का सुनवाई के बाद निराकरण किया। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अभियान के दौरान एक वर्ष से अधिक अवधि के 513 प्रकरणों का निराकरण किया गया। अभियान के दौरान एसडीएम हुजूर ने 461, एसडीएम सेमरिया ने 88, एसडीएम सिरमौर ने 29, एसडीएम रायपुर कर्चुलियान ने 202 एसडीएम मनगवां ने 505, एसडीएम जवा ने 62, एसडीएम त्योंथर ने 729 तथा एसडीएम गुढ़ ने 100 प्रकरणों का निराकरण किया। इस अवधि में 298 नवीन प्रकरण भी दर्ज किए गए। सभी एसडीएम कार्यालय में लंबित प्रकरणों के अनुसार निराकरण का प्रतिशत 75 रहा।
राजस्व महाअभियान में सीमांकन के 3335 प्रकरणों का हुआ निराकरण
राजस्व महाअभियान के दौरान सीमांकन के तीन हजार 335 प्रकरण निराकृत किए गए। इस संबंध में कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि अभियान के दौरान तहसील हुजूर में 383, वृत्त गोविंदगढ़ में 167, वृत्त बनकुइयाँ में 326, तहसील सेमरिया में 394, शाहपुर में 159, सिरमौर में 124, बैकुण्ठपुर में 98, वृत्त लालगांव में 182 में सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया गया। रायपुर कर्चुलियान में 105, वृत्त मनिकवार में 79, वृत्त पहडिय़ा में 140, मनगवां में 97, वृत्त गढ़ में 73, वृत्त सूरा में 110, वृत्त डेल्ही में 78, त्योंथर में 29, रायपुर सोनौरी में 18, वृत्त चाक में 153, वृत्त गढ़ी में 34, जवा में 78, अतरैला में 104, वृत्त डभौरा में 55, तहसील गुढ़ में 304 तथा वृत्त दुआरी में 40 सीमांकन प्रकरणों का निराकरण किया गया।
--------------------
कलेक्टर आज करेंगी राजस्व महाअभियान की समीक्षा
जिले भर में 16 जनवरी से 29 फरवरी तक राजस्व महाअभियान चलाया गया। कलेक्टर प्रतिभा पाल एक मार्च को कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 4 बजे से आयोजित बैठक में राजस्व महाअभियान की समीक्षा करेंगी। सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को राजस्व महाअभियान की पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।