13 थाना और चौकियों के प्रभारियों की हिली कुर्सी, इधर से उधर किए गए

रीवा में फिर चौकी और थाना प्रभारियों की कुर्सी हिल गई है। एसपी रीवा ने 13 निरीक्षक, उप निरीक्षक को तबादला आदेश जारी किया है। थाना अमहिया की जिम्मेदारी विजय ङ्क्षसह को दी गई है। कोतवाली थाना प्रभारी का भी स्थानांतरण किया गया है।

13 थाना और चौकियों के प्रभारियों की हिली कुर्सी, इधर से उधर किए गए

रीवा। लंबे समय के बाद फिर से थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों की की कुर्सियों में हेरफेर किया गया है। एसपी रीवा ने 13 चौकी और थाना प्रभारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। शहर में अमहिया, कोतवाली थाना की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। उप निरीक्षक विजय ङ्क्षसह को अमहिया और उप निरीक्षक अरविंद सिंह राठौर को अमहिया से रायपुर कर्चुलियान भेज दिया गया है। एसपी के तबादला आदेश से पुलिस विभाग ेंहलचल मच गई है। कई थाना प्रभारियों को गांव की तरफ दौड़ा दिया गया है तो कईयों को शहर के थानों में पदस्थापना की गई है। दो लोगों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
कौन कहां किया गया पदस्थ
कार्यवाहक निरीक्षक विकास कपीस  को थाना गुढ़ से थाना प्रभारी गढ़, निरीक्षक जानकारी प्रसाद कोदार, ठाकुर को थाना गढ़ से पुलिस लाइन, निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पटेल को थाना रायपुर कर्चुलियान से पुलिस लाइन रीवा, उप निरीक्षक विजय सिंह थाना कोतवाली से थाना प्रभारी अमहिया, उप निरीक्षक अरविंद सिंह राठौर को थाना अमहिया से थाना प्रभारी रायपुर कर्चुलियान, उप निरीक्षक शैल यादव को थाना जनेह थाना प्रभारी गुढ, उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय को थाना गुढ़ से थाना प्रभारी पनवार, उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल चौकी सोनौरी थाना सोहागी से थाना प्रभारी डभौरा, उप निरीक्षक कन्हैया बघेल थाना बैकुंठपुर से चौकी प्रभारी लालगांव थाना गढ़, उप निरीक्षक विकास सिंगौर को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सोनौरी थाना सोहागी, उप निरीक्षक रामनरेश तिवारी चौकी मनिकवार थाना मनगवां से चौकी प्रभारी गंगेव थाना मनगवां, उप निरीक्षक गीतांजली सिंह को रायपुर कर्चुलियान थाना से थाना बैकुंठपुर, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र बागरी को चौकी गंगेव थाना मनगवां से चौकी प्रभारी मनिकवार थाना मनगवां पदस्थ किया गया है।