देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंची कलेक्टर अंधेरा देख भड़की, विद्युत विभाग के अधिकारियों की लगा दी क्लास

रविवार की देर शाम कलेक्टर अचानक कलेक्ट्रेट पहुंच गईं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अंधेरा पसरा था। इस पर कलेक्टर भड़क गईं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियेां की क्लास लगा दी। जमकर भड़की। तुरंत विद्युत सप्लाई बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही एक स्टाफ की कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। अब एक कर्मचारी कंट्रोल रूम में विद्युत विभाग का भी तैनात है।

देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंची कलेक्टर अंधेरा देख भड़की, विद्युत विभाग के अधिकारियों की लगा दी क्लास
File photo

बीहर और बकिया के 16 गेट हुए बंद, 16 अब भी खुले
रीवा। रविवार को कलेक्टर देर शाम कलेक्ट्रेट पहुंची। परिसर में अंधेरा पसरा हुआ था। बिजली बंद होने पर कलेक्टर भड़क गईं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों की क्लास लगा दी। अधिकारियों को मौके पर तलब किया और जमकर फटकार लगाई। काफी देर से लाइट बंद थी। इसके कारण बाढ़ नियंत्रण कक्ष के फोन भी काम नहीं कर रहे थे। कर्मचारी अंधेरे में ड्यूटी कर रहे थे। इसी बात पर वह नाराज हो गईं। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि एक कर्मचारी कलेक्ट्रेट में ड्यूटी में तैनात रहेगा। कलेक्टर के आदेश के बाद एक कर्मचारी को कलेक्ट्रेट में तैनात कर दिया गया है। वहीं नाजिर को एमरजेंसी लाइट की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।
बाण सागर बांध में दो दिन में तीन मीटर बढ़ा जलस्तर
सोमवार को इन्द्रदेव का रुक नरम रहा। बारिश नहीं हुई। आसमान में बादलों की आवाजाही तो रही लेकिन बरसे नहीं। इससे लोगों को काफी राहत मिली। प्रशासन ने भी चैन की सांस ली। शनिवार को हुई बारिश से हालात बेकाबू होने लगे थे। नदी नाले उफान पर आ गए थे। बांधों का जलस्तर इतना बढ़ गया कि 32 गेट बकिया और बीहर बराज के खोलने पड़े थे। दो दिनों से बारिश में थोड़ी नरमी आई है। सोमवार को आसमान साफ रहा। बादलों की आवाजाही बनी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। कई जगहों पर सिर्फ रिमझिम ही हुई। बारिश रुकने से बांधों के गेट भी बंद हुए हैं। बकिया बराज के अब सिर्फ 12 गेट ही 25-25 सेमी खुले हैं। इनसे 292 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बीहर बराज के चार गेट डेढ़ डेढ़ मीटर तक खोले गए हैं। इनसे 148.32 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। सबसे तेजी से बाण सागर बांध में पानी पहुंच रहा है। पिछले 48 घंटों में बाण सागर का जलस्तर करीब ढ़ाई से तीन मीटर तक बढ़ गया है। ऐसे ही पानी की आवक बनी रही तो बाण सागर बांध के जल्द ही भरने की उम्मीद जताई जा रही है। अब अधिकतम जलस्तर से बाण सागर बांध सिर्फ 5 मीटर ही खाली रह गया है।
बांधों के जलभराव की स्थिति (मीटर में)
बांध                अधिकतम   5 अगस्त 2024  गेट खुले   
बकिया बराज    280.50        279.50             12
बीहर बराज      280.00        279.00             04
देवलोंद           341.64         336.27             00
---------------------