बिछिया थाना की कमान अब रहेगी इनके हाथ, एसपी ने किए कइयों के स्थानांतरण

मऊगंज जिला के अस्तित्व में आने के पहले ही रीवा एसपी ने पुलिस विभाग में कई तबादले किए हैं। कई पुलिस कर्मियों कोनए जिला मऊगंज में पदस्थ करने के आदेश जारी किए हैं। वही रीवा जिले के कई थानों की कमान भी बदली है। जिनका स्थानांतरण भोपाल से हुआ था। उन्हें तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित जिलों के लिए मुक्त कर दिया गया है। अब बिछिया थाना की कमान मऊगंज में पदस्थ रहे परिवीक्षाधीन अधिकारी के हाथों में होगी।

बिछिया थाना की कमान अब रहेगी इनके हाथ, एसपी ने किए कइयों के स्थानांतरण

किसे कहां किया गया पदस्थ 

रीवा। एसपी ने आदेश जारी कर कार्यवाहक सूबेदार राजेश्वरी सिंह, सहायक उपनिरीक्षक प्रभात धुर्वे और विकास सिंह पुर जिला मऊगंज

स्थानांतरित किया गया इसी तरह निरीक्षक राम सिंह पटेल सहायक, सहायक उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह, निरीक्षक राम सिंह पटेल, स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय तुलसीराम ठाकुर, सूबेदार अमित विश्वकर्मा को मऊगंज स्थानांतरित कर दिए है। स्थानांतरण के साथ इन्हें मुक्त भी कर दिया गया है। सोमवार को जिला मऊगंज उपस्थित देने के निर्देश भी पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है। इसी तरह पुलिस अधीक्षक रीवा ने महिला उपनिरीक्षक और आरक्षकों को भी इधर से उधर किया है। महिला उप निरीक्षक अंकिता मिश्रा को साइबर सेल रीवा से थाना सेमरिया, महिला उपनिरीक्षक शिखा पाठक को थाना सेमरिया से मनगवां, महिला उपनिरीक्षक आंचल सिंह कछवाह को सोहागी से सामान, उपनिरीक्षक निशा खुता को अमहिया से बिछिया, राकेश सिंह आरक्षक को मनगवां से अतरैला, अर्पित सिंह बघेल आरक्षक को जवा से रायपुर कर्चुलियान भेजा गया है। 

इन थाना प्रभारी को मुक्त किया गया 

इसके अलावा पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश दिनांक 19 जुलाई 2023 के द्वारा कार्यवाहक निरीक्षक प्रियंका पाठक को जिला रीवा से स्थानांतरित कर जिला सतना पदस्थ किया गया है। इस आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक रीवा ने निरीक्षक प्रियंका पाठक को रीवा जिला से सतना के लिए मुक्त कर दिया है। इसी तरह विश्वविद्यालय थाना के निरीक्षक विद्यावारिध तिवारी को भी सिंगरौली के लिए मुक्त कर दिया गया है। मध्य प्रदेश राज्य के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी अंकित सोनी को ग्रामीण थाना मऊगंज से शहरी थाना बिछिया में स्वतंत्र प्रभार पर अग्रिम आदेश तक तैनात किया गया है।

मऊगंज के पहले एसपी ने दर्ज कराई आमद

ज्ञात हो कि15 अगस्त से मऊगंज रीवा से अलग होकर नया जिला कहलाएगा। यहां कलेक्टर और एसपी के पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। एसपी के रूप में वीरेंद्र जैन की पदस्थापना की गई है। मऊगंज के पहले एसपी वीरेंद्र जैन ने आमद भी दर्ज करा दी है।