देश को मिली 180 किमी प्रति घंटा दौडऩे वाली Rapid x train, पीएम ने दिखाई हरी झंडी जानिए क्या है खास

सबसे तेज चलने वाली रैपिड एक्स ट्रेन देशवासियों को समर्पित कर दी गई। शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। बच्चों के साथ खुद पीएम ने भी Rapid x train के सफर का आनंद उठाय। शनिवार से यह आम जनता के लिए उपलब्ध होगी।

देश को मिली 180 किमी प्रति घंटा दौडऩे वाली Rapid x train, पीएम ने दिखाई हरी झंडी जानिए क्या है खास

गाजियाबाद। rapid x train का इंतजार शुक्रवार को खत्म हो गया। PM नरेन्द्र मोदी के हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह Train दौड़ पड़ी। इस ट्रेन को पीएम मोदी ने नमो भारत ट्रेन का नाम दिया है। इसमें ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं हैं। पीएम मोदी ने कहा यह भारत की नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। शुक्रवार को गाजियाबाद में Rapid x  स्टेशन पर शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। PM Modi ने दिल्ली गाजियाबाद मेरठ आरआरटीएस कॉरीडोर के प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन किए। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।


PM ने पहले टिकट ली फिर किया उद्घाटन
पीएम नरेन्द्र मोदी जब उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने अपने मोबाइल से यूपीआई पेमेंट कर टिकट लिया। इसके बाद स्टेशन में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। टिकट लेकर ही उन्होंने रैपिड एक्स ट्रेन का शुभारंभ किया।
पीएम मोदी ने कहा जिसका शिलान्यास करते हैं उसका शुभारंभ भी करते हैं
PM मोदी ने कहा कि आज देश की पहली नमो भारत ट्रेन देश को समर्पित हो रही है। मैं पहले भी कहा हूं और आज भी कहता हूं कि जिसका हम शिलान्यांस करते हैं, उसका शुभारंभ भी हम ही करते हैं। आज मां कात्यायनी का आशिर्वाद प्राप्त हुआ है। यह भी बहुत विशेष है कि नई ट्रेन में ड्राइवर से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं है। हमारे देश की बेटियां है। यह भारत की नारी शक्ति के बढ़ते कदम का प्रतीक है। नमो भारत ट्रेन में आधुनिकता भी है और अद्भुतवीर भी है। नमो भारत जैसी ट्रेन] मेट्रो ट्रेनों पर 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किया जा रहा है। यहां रहने वाले लोग जानते हैं कि बीते वर्षों में किस तरह से मैट्रो रोड का विस्तार हुआ। यूपी में आज नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, आगरा, कानपुर जैसे शहरो में मैट्रो आगाज दे रही है।
रैपिड एक्स यानि नमो भारत ट्रेन में यह होगा खास
- प्रत्येक Rapid x train में छह कोच होंगे।
- एक कोच महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।
- रैपिड एक्स ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
- ट्रेन परिचालन की स्पीड 160 किलोमीटर प्रतिघंटा और औसत स्पीड 100 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
- ट्रेन के अंदर सामान रखने के लिए रैक, CCTV कैमरे, चार्जिंग सुविधा होगी।
- ट्रेन का परिचालन यात्रियों के लिए 21 अक्टूबर से सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक होगा।
- प्रत्येक स्टेशन पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन आएगी।
-  Rapid x train के प्रत्येक standard coach में 72 और premium coach में 62 यात्रियों के लिए सीट है।
- प्रत्येक कोच में महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित होंगी।
- Rapid x train के दरवाजे ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर बटन दबाने से खुलेंगे।
- यात्री पेपर क्यूआर कोड, टिकट वेंडिग मशीन, NCMC Card, RapidX Connect App, Ticket Counter से टिकट ले सकेंगे।
- प्रत्येक ट्रेन के अंतिम कोच में स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए स्थान आरक्षित होगा।
- प्रत्येक स्टेशन के कॉनकोर्स लेवल के पेड एरिया में पेयजल और वाशरूम की व्यवस्था है।
 - हर स्टेशन पर महिला शौचालय में डायपर चेंजिंग स्टेशन की व्यवस्था है।
 - किसी भी जानकारी के लिए यात्री 8069651515 नंबर पर फोन कर ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।
- खोई-पाई वस्तुओं के लिए गाजियाबाद स्टेशन पर एक खोया-पाया केंद्र बनाया गया है।

- ट्रेन में आपातकालीन संचार प्रणाली प्रदान की गई है, जिसके माध्यम से आपरेटर को समस्या बता सकते हैं।
- यात्रियों की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर का उपयोग होगा।
-  यूपी सरकार ने सभी आरआरटीएस स्टेशनों की सुरक्षा का दायित्व यूपीएसएसएफ को सौंपा है।
- स्टेशनों पर पार्किंग, लिफ्ट और एस्केलेटर की व्यवस्था की गई है।
- दिल्ली से मेरठ के बीच 2025 में Rapid x train का परिचालन संभावित है।
 - इस कारिडोर में कुल 25 स्टेशन हैं।
 - 82 किलोमीटर का सफर 60 मिनट में तय होगा।
 - कारिडोर का प्राथमिक खंड साहिबाबाद से दुहाई के बीच 17 किलोमीटर लंबा है।
-  प्राथमिक खंड में पांच स्टेशन गाजियाबाद, साहिबाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो हैं।
 - प्राथमिक खंड में महिला कर्मचारियों की संख्या पुरुष कर्मचारियों की अपेक्षा ज्यादा है।