बेटे को मौत के घाट उतारने वाला पिता पकड़ा गया, भागने की फिराक में था पुलिस ने दबोचा

डभौरा में एक पिता ने पूरे परिवार को ही जान से मारने की कोशिश थी। सब्बल से हमला किया था। इस हमले में बेटे की मौत हो गई थी। पत्नी और बेटी घायल हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता भागने की फिराक में था। पुलिस ने घेरा बंदी कर जंगल में छुपे हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल बेटी की हालत खराब होने पर उसे संजय गांधी अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।


पत्नी के चरित्र संदेह पर किया था हमलाा
पत्नी और बेटी बुरी तरह से हुईं थी घायल, फिर हो गया था फरार
रीवा। धारदार हथियार सब्बल से पत्नी और मासूम बच्चों पर हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया है। विदित हो कि डभौरा थाना क्षेत्र के सिपिया गांव में पति द्वारा खूनी खेल खेला गया था। घटना में पांच साल के मासूम बालक की मौत हो गई थी जबकि पत्नी व बच्ची गंभीर रूप से घायल है। बताया गया कि बेटी की हालत काफी नाजुक है, जिसे उपचार के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। बताया गया कि आरोपी पति की पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी, वहीं घायल पत्नी के पहले पति की मृत्यु हो गई थी जिसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ रह रहे थे। बच्चे भी घायल महिला के पहले पति के थे। गांव की पंचायत में भी दोनों को समझाइस दी गई थी। अक्सर चरित्र संदेह को लेकर दोनों के बीच विवाद होता था, जिसके बाद पति ने पत्नी व दोनों बच्चों पर जानलेवा हमला किया था। डभौरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सिपिया से शनिवार की रात सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला व उसके 02 बच्चे गम्भीर रूप से घायल हैं, जिसके तत्काल पुलिस रवाना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पता लगा कि पीडि़ता महिला सीमा चर्मकार व उसके दो बच्चों को धारदार हथियार से जान से मारने की नीयत से मारा गया था, जिन्हे मौके से प्राथमिक उपचार कराया गया बाद एसजीएमएच रीवा में उपचार के दौरान लड़के की मौत हो गई एवं पीडि़ता सीमा चर्मकार एवं बच्ची को गम्भीर चोट होने से एसजीएमएच रीवा में भर्ती हैं । घटना के बाद डभौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109,103(1) बी.एन.एस.2023 का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की जिसके बाद आरोपी रामबली चर्मकार पिता नत्थूलाल चर्मकार को जिरौहा के जंगल से गिरफ्तार किया गया।
भागने की फिराक में था आरोपी
पुलिस ने घटना के बाद सायबर सेल की मदद से आरोपी पति को घेराबंदी कर जिरौहा से पकड़ा है। बताया गया कि आरोपी भागने की फिराक में था, पुलिस कस्टडी मे ंआरोपी पति ने  बताया कि सीमा चर्मकार उसकी दूसरी पत्नी है एवं दोनों बच्चे सीमा के पहले पति के हैं । सीमा से विवाद होने के बाद उसने बच्चों सहित  तीनो की हत्या करने की नियत से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया है।