प्रेमप्रसंग में गर्भवती हो गई थी लड़की, आशा कार्यकर्ता से कराया गर्भपात और हो गई मौत, पुलिस ने किया पकड़ा

अवैध संबंध में एक लड़की गर्भवती हो गई। गर्भ को छुपाने के लिए अवैध गर्भपात का सहारा लिया गया। आशा कार्यकर्ता से किशोरी का असुरक्षित गर्भपात कराया गया। यही उसकी मौत का कारण बन गया। गर्भपात के बाद लड़की की मौत हो गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इस मामले में पुलिस ने लड़का और लड़की के परिजनों, आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की फिलहाल जांच जारी है।

प्रेमप्रसंग में गर्भवती हो गई थी लड़की, आशा कार्यकर्ता से कराया गर्भपात और हो गई मौत, पुलिस ने किया पकड़ा

रीवा।  प्रेम प्रसंग के दौरान बने शारीरिक संबंध के बाद गर्भवती हुई प्रेमिका का गर्भपात कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब गर्भपात के बाद युवती की हालत बिगड़ी और उसे उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की 31 जुलाई को सामने आई थी। समान थाना पुलिस पूरे मामले का खुलासा करते हुए प्रेमी व प्रेमिका के परिजनों के साथ गर्भपात करने वाली आशा कार्यकर्ता को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। समान पुलिस मामले में आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक सूजल चौधरी निवासी पुष्पराज नगर का बैकुंठपुर निवासी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लड़की का ननिहाल निपनिया में था।  इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बना जिससे लड़की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। जिसके बाद उसकीे मां ने इस बात की सूचना लड़के व उसे परिवार को दी थी। इसके बाद लोक लज्जा के भय से दोनों परिवार के लोगों ने मिलकर लड़की का गर्भपात करवाने का मन बनाया। समान थाना क्षेत्र के फूलमती मंदिर के पास स्थित किराए के मकान में एक आशा कार्यकर्ता से लड़की का गर्भपात कराया।  गर्भपात के बाद लड़की की हालत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल में लड़की की मौत के बाद अवैध तरीके से कराए गए गर्भपात का खुलासा हुआ।  मेडिकल रिपोर्ट एवं बयान के आधार पर समान थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। लड़की के प्रेमी सूजल चौधरी व उसके चाचा को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। जिसके बाद पूरे मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस आरोपियों को रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
समान थाना पुलिस ने मामले में दुष्कर्म के आरोपी सूजल चौधरी पिता रवी चौधरी 18 वर्ष 01 माह निवासी पुष्पराज नगर लखौरी बाग उसकी मां नीतू चौधरी पति रवी चौधरी 40 वर्ष निवासी पुष्पराज नगर, आरोपी लड़के के चाचा रावेन्द्र चौधरी पिता बद्री प्रसाद चौधरी 42 वर्ष निवासी पुष्पराज नगर, श्रीदेवी चौधरी पति रावेन्द्र चौधरी 38 वर्ष निवासी पुष्पराज नगर के साथ ही मृतका की मां लक्ष्मी साकेत पति जयराम साकेत  45 वर्ष निवासी ग्राम कटकी थाना बैकुन्ठपुर को पकड़ा है। इसके साथ ही गर्भपात करने की आरोपी आशा कार्यकर्ता रेनू सिंह परिहार पति सुरेन्द्र सिंह परिहार 40 वर्ष निवासी ग्राम गाजन छिबौरा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। समान पुलिस मामले में आरोपी सूजल व दो महिलाओं को रिमांड मेंं लेकर पूछताछ कर रही है।
अन्य मामलों में भी चल रही पूछताछ
समान थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा ने बताया कि रिमांड में आरोपियों से पूछताछ कर अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को पकडऩे में निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी बैंकुठपुर, उनि.आंचल सिंह सहित पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही।