घायल पुलिकर्मी ने दम तोड़ा, चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक का संजय गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज

एनडीपीएस के आरोपी को नागौद से जिला न्यायालय रीवा लाया जा रहा था। सोहावल मोड के पास पुलिस का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चौकी प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक और आरक्षक घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां से सभी को रीवा रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक आरक्षक ने दम तोड़ दिया। वहीं दो घायल पुलिसकर्मियों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी है। घायलों को देखने के लिए रात में आईजी, डीआईजी संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए थे। भारी पुलिसबल अस्पताल में मौजूद रहा।

घायल पुलिकर्मी ने दम तोड़ा, चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक का संजय गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज

आईजी, डीआईजी सहित अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे
रीवा। शनिवार को नागौद में बड़ा सड़क हादसा हो गया। पोड़ी चौंकी प्रभारी एक एनडीपीएस के आरोपी को बोलेरो से जिला न्यायालय रीवा ला रहे थे। रास्ते में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन सोहावल के पास पेड़ से जा टकराया। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए। पहले इनका इलाज जिला अस्पताल में चला लेकिन हालत खराब होने के कारण तीनों घायलों को संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में आरक्षक की क्रांति मिश्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं पोड़ी चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा को अस्पताल में भर्ती किया गया है। संजय गांधी अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज जारी है। आप को बता दें कि पोड़ी चौकी प्रभारी अरुण त्रिपाठी रीवा के ही रहने वाले हैं। उनका निवास बोदाबाग में है। हादसे की जानकारी लगने के बाद उनके परिजन अस्पताल पहुंच गए। इतना ही नहीं हादसे की जानकारी लगने के बाद पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए। आईजी, डीआईजी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। संजय गांधी अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील रहा। आकस्मिक कक्ष में घायलों को भर्ती किया गया। जहां इनका इलाज जारी है।