पार्सल ब्याय पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने लूटा

ई कार्ट कंपनी में पार्सल ब्याय का काम करने वाले युवक पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना गत दिवस मनगवां थाना क्षेत्र के तिवनी गांव में हुई है। युवक को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पार्सल ब्याय पर जानलेवा हमला कर बदमाशों ने लूटा
file photo

रीवा। बताया गया है कि तिवनी निवासी नितिन तिवारी ई कार्ट कंपनी में पार्सल ब्याय है। वह रोज की तरह 5 जनवरी को भी पार्सल बांटने अपने क्षेत्र में गया हुआ था। मनगवां के तिवनी गांव में ही आधा दर्जन से अधिक सरहंगों ने उसे रोक लिया। नशा करने के लिये रुपयों की मांग किये। पार्सल ब्याय ने नहीं दिया तो उसके ऊपर तलवार व डंडे से जानलेवा हमला कर दिये। इसके बाद उसका सामान लूट कर भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दिया। परिजन मौके पर पहुंच कर युवक को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाये। घटना की सूचना मनगवां थाना में दिये, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया है। जिससे पुलिस की संवेदनशीलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं युवक का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है।