तेज रफ्तार थी पुलिस की गाड़ी और अचानक निकल गर भाग गया पहिया, बच गई जान

वीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों की जान जाते जाते बच गई। सेमरिया से वीआईपी ड्यूटी करके लौट रहे पुलिसकर्मियो की गाड़ी का पहिया ही भाग खड़ा हुआ। गाड़ी से निकल गया। बड़ा हादसा टल गया। कोई जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर की सूझबूझ गाड़ी नियंत्रित कर ली।

तेज रफ्तार थी पुलिस की गाड़ी और अचानक निकल गर भाग गया पहिया, बच गई जान

रीवा। सेमरिया में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा से ड्यूटी कर वापस लौट रहे पुलिस कर्मी उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए जब स्कार्पियों में सवार पुलिस कर्मियों के वाहन का पिछला चका निकल गया। गनीमत रही की स्कार्पियों पलटी नहीं वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक  तेज रफ्तार स्कार्पियों जैसे ही सेमरिया से लौटकर अटरिया के पास पहुंची। अचानक स्कार्पियों के पिछला चका निकल गया। हादसे के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन पर नियंत्रण पा लिया और वाहन पलटने से बच गया जिससे सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित बच गए।