सोना, चांदी के दाम आसमान पर पहुंचे, इनके दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

आम आदमी की पहुंच से सोना और चांदी दूर होता जा रहा है। गरुुवार को 10 ग्राम सोना और महंगा हो गया। रेट चढ़ कर 73,475 रुपए तक पहुंच गया। वहीं चांदी ने नया रिकार्ड बना दिया है। एक किलो चांदी का दाम 85 हजार 700 रुपए तक पहुंच गई है। आने वाले समय में सोना के दाम और बढऩे की आशंका जताई जा रही है। इससे यह और भी लोगों की पहुंच से दूर हो जाएगा।

सोना, चांदी के दाम आसमान पर पहुंचे, इनके दाम सुनकर रह जाएंगे हैरान
File photo

नई दिल्ली। सोना और चांदी ने गुरुवार को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 541 रुपए महंगा होकर 73,475 रुपए का हो गया। चांदी ने आज अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया है। ये 1195 रुपए महंगी होकर 85700 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोने का ऑल टाइम हाई 73596 रुपए का है, जो उसने बीते महीने 19 अप्रैल को बनाया था।
85 हजार रुपए तक पहुंए जाएगा सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार अगले एक साल में सोना 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
कहां कितना चल रहा रेट
दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 68000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74170 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74020 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67850 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 74020 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67950 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74130 रुपए है।
भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67900 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 74070 रुपए है।