धूल से परेशान पब्लिक सड़क के लिए सड़क पर आई, 18 अक्टूबर से जनता ही बंद कर रही है यह सड़क

सरकार और प्रशासन के खिलाफ अब जनता भी सड़क पर उतरना शुरू कर दी है। बोदाबाग में प्रशासन ने उनकी मांगे पूरी नहीं की तो पब्लिक ने खुला चैलेंज कर दिया है। कल से बोदाबाग मझियार मार्ग को बंद करने का निर्णय ले लिया है। जिला प्रशासन, पीडब्लूडी, कमिश्नर नगर निगम, एसपी को भी सूचना दे दी गई है।

धूल से परेशान पब्लिक सड़क के लिए सड़क पर आई, 18 अक्टूबर से जनता ही बंद कर रही है यह सड़क

बोदाबाग से मझियार मार्ग को 18 अक्टूबर से बंद करने की चेतावनी
जिला प्रशासन से लेकर पुलिस और नगर निगम को दी सूचना
रीवा। सीवरेज के काम ने पूरे शहर की सड़कों का हाल बुला कर दिया है। कई जगहों पर अभी भी हालात ऐसे हैं कि सड़कें चलने लायक नहीं है। अधूरे में कंपनी ने काम छोड़ दिया। सड़कों को दुरुस्त भी नहीं किया गया। ऐसी ही एक सड़क नीम चौराहा से मझियार मार्ग भी है। करीब 8 माह से मेसर्स सहज कंसट्रक्शन ने सीवर के लिए खोद दी गई थी। इसके बाद कंपनी ने सड़क का सुधार कार्य नहीं कराया। 8 महीने से लोग परेशान हैं। धूल और गड्ढों से लोग बीमार होने लगे हैं। इस सड़क के कारण लोगों को दमा की बीमारी तक होने लगी है। व्यापार प्रभावित हो रहा है। यहां के लोगों ने मई महीने में भी सड़क पर धरना देने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि सड़क को जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। आश्वासन को 5 महीने गुजर गए लेकिन परिस्थितियां नहीं बदलीं। सड़क की हालत जस की तस है। जिला प्रशासन सीवरेज का काम करने वाली कंपनी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई और सख्ती तक नहीं कर पा रही है। सहज कंस्ट्रक्शन कंपनी पुराने ढर्रे पर ही काम कर रही है। इसके कारण वार्ड क्रमांक 8 और 9 के लोगों ने इस सड़क को ही बंद करने और चकाजाम करने का निर्णय ले लिया है। प्रशासन को चेतावनी और सूचना दे दी है। 18 अक्टूबर से बोदाबाग मार्ग को जनता बंद करने जा रही है।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि गोल गोल घुमा रहे
वार्ड के लोगों ने कई अधिकारियेां और जनप्रतिनिधियों से सड़क की दुर्दशा को लेकर मुलाकात की लेकिन कोई भी सही जानकारी नहीं दे रहा है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क सीवर कम्पनी ने खोदी और खराब की है। वही बनाएगी। वही दूसरी तरफ महापौर से शिकायत करने पर कहा गया कि यह रोड हमारी नहीं है। पीडब्लूडी की है। वहीं इसे सुधारेगी। इस तरह वार्ड की जनता दो विभागों की लड़ाई में फंस कर रह गई है। उचित कदम नहीं उठाए जाने के कारण ही वार्ड के लोगों ने 18 अक्टूबर से पाण्डेय बिल्डिंग के सामने से बोदाबाग मझियार मार्ग का आवागमन पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिए हैं।
इसकी लिखित सूचना दिनांक 14 अक्टूबर को को कलेक्टर रीवा, कमिश्नर नगर निगम रीवा, कार्यपालन यंत्री पीडब्लूडी, पुलिस अधीक्षक रीवा को भी दे दिए हैं।


जनता ने यह की है मांग
सड़क बंद आंदोलन के माध्यम से वार्ड की जनता ने प्रशासन के सामने कई शर्तें रख दी हैं। लोगों की मांग है कि सड़क की धूल हटाई जाये, 7 दिवस के अंदर सड़क पूर्ववत बनाई जाये, सीवर कम्पनी मेसर्स सहज कंसट्रक्शन के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा पेनाल्टी लगाई जाये। पूर्व मे भी दिनांक 03 मई 2024 को पत्र के माध्यम से प्रशासन का ध्यान नीम चौराहा से रविदास मोड़ तक सीवर लाइन कम्पनी द्वारा खोदी गई रोड के घटिया पुर्ननिर्माण, धूल, गढ्ढों की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया गया था।  8 अप्रैल 2024 से चकाजाम करने का निर्णय लिया गया था। जिसे प्रशासन के आश्वासन के बाद वापस ले लिया गया था। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इन सब ने दी है आंदोलन की चेतावनी
सड़क के खिलाफ आंदोलन में वार्ड 8 और 9 के लोग सड़कों पर उतरने को तैयार हैं। इसमें उमेश वर्मा, एडवोकेट कृष्णम शुक्ला, संजीव पाठक, पूर्व पार्षद रमाकांत पाण्डेय 'रामू भैयाÓ, अभिषेक अग्निहोत्री, वीरेन्द्र द्विवेदी 'बाबाÓ, डॉ0 आनंद सिंह, सज्जी जॉन, अनूप सिंह दीक्षित, जनपद सदस्य राजर्षि देव सिंह, राबिन जान, सुरेश सिंह गोपलानी मिश्रा, दीपक मिश्रा, पूर्व सरपंच इटहा जावेन्द्र सिंह, सम्यक अजमेरा, अरूण चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी, मनीष पाण्डेय लिंकन, मनमूरत पयासी, मोहित मिश्रा, सचिन गुप्ता, अत्रमुनी तिवारी, मनीष पाण्डेय बबलू सुनील गुप्ता, श्याम जी पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, रामजी गुप्ता, संजय गुप्ता, राहुल पाण्डेय, गोल्डी पाण्डेय, देवकी नायर, कृष्णा किराना, रिंकू पयासी, अजय पाण्डेय, अंजू राजीव सिंह, आशीष पाण्डेय, रवी सिंह बघेल, संजीव सिंह बघेल, जीतेन्द्र सिंह बघेल, धीरू सिंह, सुधीर पाण्डेय, अशोक सिंह नेबूहा, शिब्बू सिंह, योगेन्द्र विश्वकर्मा, कृष्णा सोनी, सुधांशु अग्निहोत्री, साधना अग्निहोत्री, अमित सिंह बघेल, अनिल सिंह बरौ, शैलेश विश्वकर्मा, नवाब खान, नितेन्द्र सिंह, संगीता नायर, रणविजय यादव, मनदीप साहू, बृजेन्द्र पाण्डेय 'बिज्जूÓ, श्याम किशोर पाण्डेय, नेहा, सविता कुशवाहा, रज्जन सिंह नईगढ़ी, मनोज कुशवाहा, गौतम इलेक्ट्रानिक्स, रूचि सिंह बघेल, दिनेश सिंह, उर्मिला मिश्रा, पप्पू सोंधिया, डी.के. साकेत, देशी मद्यभाण्डागार श्रमिक संघ, पाण्डेय बिल्डिंग निवासी, उपवन नगर, सुन्दर नगर, आनंद नगर निवासियों ने अपना समर्थन दिया है।