लुटेरों ने युवक पर किए ताबड़तोड़ चाकुओं से वार फिर यह सब कुछ लेकर हो गए फरार

लुटेरों ने एक युवक को बीच रास्ते पर रोका। चाकुओं ताबड़तोड़ कई वार किए और फिर बाइक, नगदी लूटकर फरार हो गए। युवक पर हमला करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं घायल हालत में युवक को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इलाज जारी है।

लुटेरों ने युवक पर किए ताबड़तोड़ चाकुओं से वार फिर यह सब कुछ लेकर हो गए फरार
file photo

रीवा। जानकारी के अनुसार नईगढ़ी थाना क्षेत्र के खुज गांव निवासी वीरेन्द्र त्रिपाठी पुत्र गिरधर त्रिपाठी सोमवार की शाम अपनी बहन के घर जमुई गया था। रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में दो बदमाशों ने बीच रास्ते में उसे रोक लिया। पहले रॉड से हमला किया। हमले में युवक बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद चाकुओं बदमाशों ने कई वार किए। जब युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया तो उसकी जेब से 30 हजार रुपये नगद और बाइक लेकर चंपत हो गए। युवक घायल हालत में लोगों से मदद मांगी। भीड़ पहुंची तो लूट की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिये संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। वहीं आसपास से कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
एक दर्जन वार किए, पूरा शरीर हुआ जख्मी
घायल ने बताया कि बदमाशों ने पहले रॉड से हमला कर उसे सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद वह उठा और विरोध करने लगा तो चाकुओं से प्रहार शुरू कर दिये। पीठ, गला और कंधे  समेत सिर पर चाकुओं से करीब एक दर्जन वार किया। जिसके बाद युवक मुर्छित होकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में  पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का उपचार चल रहा है।
लगातार अपराधी कर रहे वारदात
अपराधियों के हौसले बुलंद है। चंद दिनों में आचार संहिता लग जाएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई भी कर रही है। कईयों को जिला बदर कर दिया गया है लेकिन वारदात पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अपराध रोकने में पुलिस प्रशासन फेल है। हाल ही में सिविल लाइन थाना के सामने एक युवक गोली मार दी गई थी। इसके बाद रविवार की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के जय स्तंभ में बिजली व्यापारी से 70 हजार रुपये की लूट हुई और अब गढ़ थाना में सरे राह राहगीर पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।