आंधी ने बरपाया ऐसा कहर की जड़ से उखड़ गए पेड़, घरों के टीन टप्पर उड़े, पूरा शहर रहा ब्लैक आउट

गुरुवार की दोपहर मौसम ने यूटर्न लिया। तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। कई पेड़ जड़ से उखड़ गए। घरों के छप्पर तक उड़ गए। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ठप रही। देर रात तक कई मोहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। राहत और सुधार कार्य जारी रहा। विद्युत विभाग के अधिकारी सुबह तक मोर्चा सम्हाले रहे।

आंधी ने बरपाया ऐसा कहर की जड़ से उखड़ गए पेड़, घरों के टीन टप्पर उड़े, पूरा शहर रहा ब्लैक आउट

11 केवी और 33 केवी लाइन को पहुंचा नुकसान, तार पर गिरे भारी भरकम पेड़
गाडिय़ों पर उखड़ कर गिरा पेड़, कई गाडिय़ों का कचूमर निकल गया
रीवा।  गुरुवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाल लिया। अचानक मौसम ने यूटर्न ले लिया। आसमान पर काले बादलों के डेरा डालने के साथ ही तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलना शुरू हुईं। एक घंटे तक आंधी का दौर जारी रहा। इसी के साथ बारिश भी शुरू हो गई। आंधी और बारिश ने रीवा, सेमरिया और गोविंदगढ़ क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। आंधी से कई भारी भरकम पेड़ धरासाई हो गए। घरों के छप्पर तक उड़ गए। झोपडिय़ों का कहीं पता ही नहीं चला। कच्चे और  खपरैल मकान उजड़ गए। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ धरसाई हो गए। शहरी क्षेत्र में भारी  नुकसान हुआ। बड़े बड़े पेड़ उखड़ कर 11 और 33 केवी लाइन पर जा गिरे। इसके कारण विद्युत सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हुई। शाम करीब 4 बजे से पूरा शहर ही ब्लैक आउट हो गया। बारिश थमने के बाद राहत और सुधार कार्य शुरू हुआ। देर शाम तक विद्युत विभाग की टीम जूझती रही।


विद्युत विभाग की टीम मौके पर डटी रही
शाम 4 बजे से पूरा शहर ब्लैक आउट हो गया। सभी फीडर बंद हो गए। 11 और 33 केवी फीडर ठप पड़ गए। 11केवी और 33 केवी लाइनों पर पेड़ गए थे। इन्हें सुधारने के लिए विद्युत विभाग और नगर निगम की टीम ने मोर्चा सम्हाला। नगर निगम की टीम ने तार पर गिरे पेड़ों को काट कर अलग किया। वहीं विद्युत विभाग की टीम ने तार को सुधारने की कवायद शुरू की। देर रात तक सभी फीडरों को दुरुस्त करने में टीम लगी रही। पहले एसई बीके शुक्ला ने मोर्चा सम्हाला तो फिर जबलपुर हाईकोर्ट से लौट कर डीई शहर संभाग एनके मिश्रा देर रात तक शहर संभाग में डटे रहे। इसके अलावा मेंटीनेंस प्रभारी एई राकेश सनोडिया, जेई अनिल मिश्रा, आउटसोर्स कर्मचारी, लाइनमैन देर रात तक शहर संभाग में मेंटीनेंस विभाग में ही डटे रहे। कई जगहों पर फाल्ट नहीं मिलने से जरूर समस्याएं सामने आईं फिर भी टीम विद्युत सप्लाई बहाल करने में लगी रही। तार उलझ गए थे इसके कारण फाल्ट आ रहा था।
सेमरिया से गोविंदगढ़ तक प्रभावित रही सप्लाई
आंधी का प्रकोप सिर्फ रीवा में ही नहीं था। सेमरिया से गोङ्क्षवदगढ़ तक इसका असर देखने को मिला था। गोविंदगढ़ और सेमरिया के फीडर भी बंद हो गए थे। विद्युत सप्लाई प्रभावित हुई। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण किसानों की आम की फसलों को अच्छा खासा नुकसान हुआ है। आम की फसल प्रभावित हुई है। इसके अलावा खरीदी केन्द्रों में रखी फसल भी बारिश के कारण भींग गई।
इन जगहों पर गिरे पेड़
इंदिरा नगर वार्ड 11, नेहरू नगर वार्ड 13, संजय नगर वार्ड 14, झंकार टाकीज के पास, एजी कालेज गेट के पास, बड़ी पुल में, सिविल लाइंस क्षेत्र में कई स्थानों पर तथा शहर के अन्य क्षेत्रों में गिरे हुए पेड़ो को जेसीबी मशीन एवं मैनुअल कटिंग द्वारा रास्तों से हटाया गया। जिससे आम जन के लिए आवागमन बहाल हो सका। इसी प्रकार शहर में वार्ड 45, 05 एवं 13 आदि क्षेत्रों में बारिश के कारण जल निकासी की व्यवस्था में भी निगम की टीम देर रात तक लगी रही ।