7 साल पहले जिस शिक्षक का हो गया निधन, स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें ही दे दिया प्रमोशन

स्कूल शिक्षा विभाग भी अजब है, गजब है। यहां कुछ भी संभव है। हाल ही में जारी पदोन्नत आदेश में भूतों को भी प्रमोशन दे दिया गया। 7 साल पहले जिस शिक्षक का निधन हो गया था। उनका भी नाम पदोन्नति सूची में डाल दिया गया। हद तो यह है कि स्कूल से कई मर्तबा उनके नाम काटने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रस्ताव भेजा गया। इसके बाद भी गलती कर दी गई। अब पूरी लिस्ट पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं।

7 साल पहले जिस शिक्षक का हो गया निधन, स्कूल शिक्षा विभाग ने उन्हें ही दे दिया प्रमोशन
file photo

रीवा। ज्ञात हो कि हाल ही में लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों से शिक्षकों के पदोन्नति जारी करने के पहले सेवा पुस्तिका मांगी गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सभी की सेवा पुस्तिका अपडेट करने के बाद जानकारी भोपाल भेज दी गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय ने वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति आदेश जारी करना शुरू कर दिया है। पिछले सप्ताह ही यूडीटी से लेक्चरर की दो लिस्ट जारी की गईं थी। इसमें रीवा से करीब 36 शिक्षकों का नाम पदोन्न्नति सूची में शामिल किया गया। इस सूची में बड़ी चूक सामने आई है। पदोन्नति सूची में ऐसे शिक्षक को पदोन्नति दे दी जो अब इस दुनिया में ही नहीं है। 7 साल पहले ही उनका निधन हो गया था। यह शिक्षक मार्तण्ड स्कूल क्रमांक दो में पदस्थ रहे। अशोक ङ्क्षसह का निधन सूत्रों की मानें तो वर्ष 2015 में ही हो गया था। उनके निधन के बाद भी पदोन्नति लिस्ट में सुधार नहीं किया गया। नाम तक नहीं हटाया गया। उनका नाम पदोन्नति आदेश में शामिल कर दिया गया। इतना ही नहीं सूची भी जारी कर दी गई है। अब इस एक नाम ने पदोन्नति सूची पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
इन शिक्षकों के नाम पदोन्नति सूची में थे शामिल
लोक शिक्षण से जारी की गई लिस्ट में जिन्हें प्रमोट किया गया है उसमें अनुराधा शुक्ला यूडीटी से लेक्चरर, अर्चना तिवारी समान स्कूल, विरेन्द्र कुमार सिंह डिहिया, इन्द्रभानु प्रसाद सेन तमरा, पुष्पराज सिह अजगरहा, कृष्ण कुमार मिश्रा रीठी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा अगडाल, राजेश कुमार बाजपेयी हर्दी कपसा, प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 2, शिवराज सिंह बहेरा ननकार, केशरी प्रसाद तिवारी मार्तण्ड नंबर 1, शिवकुमार शुक्ला मझिगवां, राजेन्द्र प्रसाद गौतम गंगतीरा कला, संतोष कुमार शुक् ला गवर्नमेंट स्कूल क्रमांक 2, पीताम्बर प्रसाद पाण्डेय शिवपुरवा, आनंद शंकरगौतम सोनौरा, रेवती रमन प्रताप ङ्क्षसह  मनकहरी, अवधेश पटेल खजुहा, अनामिका तिवारी डिहिया शामिल है। इसी तरह दूसरी लिस्ट में रामायण प्रसाद मिश्रा भमरा, उर्मिला ङ्क्षसह गवर्नमेंट नंबर 1, अशोक सिंह मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 2, महेन्द्र कुमार त्रिवेदी  गल्र्स एसके स्कूल रीवा, मालती सिंह पडरी, संगीता भटनागर एसके स्कूल, सुरेश तिवारी दोही, कृष्णराज सिंह मार्तण्ड क्रमांक 3, हरेकृष्ण चतुर्वेदी रहट, महेन्द्र कुमार मिरा टिकुरी, दिनेश सिंह गढ़ी, रश्मि अवस्थी एसके स्कूल, अनीता अवस्थी एसके स्कूल, बालेन्दु शेखर पाण्डेय सुमेदा, कुंजबिहारी मिश्रा गवर्नमेंट ब्वायज पुष्पराज गोविंदगढ़, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी गल्र्स स्कूल तिवनी को लेक्चरर के पद पर प्रदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति अस्थाई रूप से उच्च पद पर प्रभार दिए जाने के लिए आदेश जारी किया गया है। इसी सूची में अशोक सिह मार्तण्ड स्कूल क्रमांक 2 का भी नाम है, जिनका निधन हो चुका है।