इंतजार खत्म, आज से पर्यटकों के लिए खुल रहा बर्ड एवियरी

महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एवं जू मुकुंदपुर चिडिय़ाघर में 4 करोड़ की लागत से बन कर तैयार हुआ वॉक इन एवियरी शनिवार से पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। अब पर्यटक वॉक इन एवियरी का आनंद उठा सकेंगे।

इंतजार खत्म, आज से पर्यटकों के लिए खुल रहा बर्ड एवियरी

रीवा। ज्ञात हो कि 4 करोड़ की लागत से मुकुदपुर चिडय़ाघर में वॉक इन एवियरी का निर्माण कराया गया है। इस एवियरी में पांच महाद्वीव उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और एशिया महाद्वीव के विभिन्न प्रजातियों के रंग बिरंगे विदेशी पक्षी यहां लाकर रखे गए हैं। वॉक इन एवियरी का शुभारंभ डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला ने किया था। इस वॉक इन एवियरी को शुभारंभ के बाद पर्यटकों के लिए बंद रखा गया था। अब 7 सितंबर से इसे पर्यटकों के लिए भी खोला जा रहा है। पर्यटक शनिवार से रंग बिरंगे पक्षियों का आनंद उठा सकेंगे। टिकट काउंटर शुरू कर दिया जाएगा।