माध्यमिक शिक्षकों का इंतजार खत्म, क्रमोन्नति आदेश जारी देखें लिस्ट

माध्यमिक शिक्षकों का इंतजार अब जाकर खत्म हो गया है। क्रमोन्नति आदेश की पहली सूची जारी कर दी गई है। पहली सूची 821 शिक्षकों की जारी की गई है।

माध्यमिक शिक्षकों का इंतजार खत्म, क्रमोन्नति आदेश जारी देखें लिस्ट

821 शिक्षकों की पहली क्रमोन्नति सूची जारी
रीवा। प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति आदेश पहले ही जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति में पेच फंस गया था। किस अधिकारी के आदेश से क्रमोन्नति आदेश जारी होना है। इस पर असमंजस बना हुआ था। भोपाल से पत्राचार किया गया। इसके बाद संयुक्त संचालक को आदेश जारी करने का पावर दिया गया। सभी जिलों से माध्यमिक शिक्षकों की जानकारी जेडी ने तलब की। रीवा की सबसे पहले सूची पहुंची थी। सूची पहुंचने के बाद टीम ने दस्तावेजों का वैरीफिकेशन किया। इसके बाद आदेश में कमेटी के दस्तखत कराए गए। अब जाकर क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिया गया है। पहली सूची रीवा जिला की जारी की गई है। इसमें 821 माध्यमिक शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ दिया गया है। क्रमोन्नति लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए नीचे लिस्ट देखें