बकिया और बीहर बराज का जलस्तर बढ़ा, 30 गेट खोले गए

शनिवार और रविवार की रात को हुई जोरदार बारिश से नदी, नाले उफान पर आ गए हैं। बकिया और बीहर बराज का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। ऐसे में बकिया के 12 और बीहर के 18 गेट खोल दिए गए हैं। तराई क्षेत्रों में लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीम को तैनात कर दिया गया है।

बकिया और बीहर बराज का जलस्तर बढ़ा, 30 गेट खोले गए
file photo

विक्रम पुल पर भी मंडराया खतरा, एक मीटर नीचे से बह रही बीहर
रीवा। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से मानसून जिला में सक्रिय हुआ है। बादलों ने शनिवार को रीवा में शाम 4 बजे से बरसना शुरू किया  तो दूसरे दिन रविवार की सुबह तक बरसते रहे। तेजी बारिश के कारण बीहर नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा। इसके कारण बीहर बराज के धीरे धीरे करके 18 गेट खोल दिए गए। वहीं बकिया बराज का जलस्तर से बढऩे से सुबह 5 बजे तीन फिर दोपहर 1 बजे तक 12 गेट खोल दिए गए। बीहर और बकिया बराज का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। यही वजह है कि इन बांधों के गेट खोल दिए गए। बांधों से पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। तराई में खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों को आपदा प्रबंधन टीम को अलर्ट कर दिया है।
किस बांध से कितना पानी छोड़ा जा रहा
बकिया बराज के 12 गेट खोले गए हैं। इसमें 5 गेट 1.5 मीटर तक खोले गए हंै। इसी तरह 6 गेट 2-2 मीटर और 1 गेट 2.5 सेमी खोला गया है। बकिया बराज से 2213 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। इसी तरह बीहर बराज के 18 गेट खोल दिए गए हैं। इसमें 14 गेट को फ्री ओपन कर दिया गया है। वहीं 4 गेट 2.5 मीटर तक खोला गया है। बीहर बराज से 761.69 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। विक्रम बीहर पुल में पानी खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे से बह रहा है। विक्रम पुल में193.50  डेंजर प्वाइँट है। वहीं पानी 292.65 तक पहुंच गय है।